Let’s travel together.

दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे

0 64

– बिना वैध अनुमति मकान में रखा था आतिशबाजी का सामान, गैरतगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

दीपावली के पहले आतिशबाजी के पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैरतगंज पुलिस ने रहवासी इलाके में एक मकान से करीब एक लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए थे। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायसेन के निर्देशन में जिलेभर में अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री एवं आतिशबाजी के पटाखों का भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 3 नवंबर को गैरतगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फहीम पिता मो. युसुफ खान (38 वर्ष), निवासी जामा मस्जिद के पास गैरतगंज, अपने रहवासी कॉलोनी स्थित मकान में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी के पटाखों का असुरक्षित तरीके से भंडारण किए हुए है।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने आरोपी से पटाखों के भंडारण एवं विक्रय संबंधी वैध अनुज्ञप्ति मांगी, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 5, 9(ख)(1)(ख) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 288 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी लोहिया, उपनिरीक्षक सुनंदा खरे, सहायक उपनिरीक्षक रमेश रैकवार, प्रधान आरक्षक लाखन सिंह, राजवीर, आरक्षक विकलेश वाडिवा एवं सैनिक भागीरथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811