Let’s travel together.

नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान

0 46

माँ का साथ, नन्हे हाथों की कलाकारी और बिना आग के पकवानों में दिवाली की मिठास!

इंदौर । श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर प्री-प्राइमरी स्कूल में माँ और बच्चों के लिए एक अनूठे एवं आनंदमय ‘मॉम एंड किड्स फायरलेस कुकिंग डे’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की आकर्षक थीम ‘टिमटिम दिवाली’ रखी गई, जिसमें नन्हे बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं कलात्मक व्यंजन तैयार किए। रंग-बिरंगे पकवानों, आकर्षक प्रस्तुतियों और दिवाली की मनमोहक सजावट ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में सुश्री तुलसी रिझवानी (पीडियाट्रिक न्यूट्रिशन विशेषज्ञ), सुश्री निकीता भालेराव (स्किन एवं ब्यूटी विशेषज्ञ) तथा श्रीमती हरप्रीत कौर लूथरा (पार्षद) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सुश्री तुलसी रिझवानी ने बच्चों एवं अभिभावकों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और अच्छी खान-पान की आदतों से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं सुश्री निकीता भालेराव ने भोजन और पोषण का त्वचा के स्वास्थ्य एवं सौंदर्य पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में उपयोगी जानकारी साझा की तथा त्वचा की देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। श्रीमती हरप्रीत कौर लूथरा ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय को सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका जैन ने पूरे कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं बच्चों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा माँ और बच्चे के खूबसूरत रिश्ते को और मजबूत बनाना था। उन्होंने नन्हे प्रतिभागियों उत्साहवर्धन करते हुए उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा की सराहना की। पुरूस्कार देकर बच्चों के प्रोत्साहन एवं उत्साह को और बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने माताओं की सक्रिय सहभागिता की भी प्रशंसा की।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग की भावना एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा माँ और बच्चे के खूबसूरत रिश्ते को और मजबूत बनाना था।

यह आयोजन केवल व्यंजनों की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीखने, मुस्कुराने, साथ मिलकर कुछ नया करने और रिश्तों में मिठास घोलने का एक यादगार अवसर बना। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बच्चों की छोटी-छोटी कोशिशों में ही उनके बड़े सपनों की शुरुआत छिपी होती है।

श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर परिवार का यह प्रयास बच्चों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की दिशा में एक सुंदर एवं यादगार पहल साबित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ      |     नन्हे शेफ की बड़ी उड़ान, माँ के संग सजा स्वाद और मुस्कान     |     मजदूरों की कमी से धान कटाई में आई तेजी, खेतों से फसल घर लाने की जद्दोजहद में जुटे किसान     |     घने कोहरे में कुलहड़िया के अंधे मोड़ पर पलटा वाहन, चालक घायल, बड़ा हादसा टला     |     दीपावली की तैयारियों में जुटे कुम्हार, दिन-रात बना रहे मिट्टी के दीये और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां     |     हाईवे-18 पर बस चालकों की मनमानी, जहां मन हुआ वहीं रोक दी यात्री बस     |     भैंसरा में जमीयत उलेमा कमेटी का गठन     |     देश के विकासशील राज्यों में मध्यप्रदेश सबसे आगे है – उप मुख्यमंत्री      |     रीवा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की व्यवस्थाओं से एनएबीएच टीम संतुष्ट     |     उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में 2 नवीन गौ शेड का किया लोकार्पण, पहुंच मार्ग का भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811