लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल
राजधानी भोपाल के टी टी नगर स्थित अटल पथ से हजारों भाजपा कार्यकर्ता पद यात्रा रैली में होंगे शामिल
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 4 नवंबर को राजधानी भोपाल के टी टी नगर स्थित अटल पथ से हजारों की तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं की पदयात्रा रैली का आयोजन रखा गया है, जिसमें रायसेन जिले से 15 हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ता उक्त पदयात्रा रैली में भाग लेने के लिए सुबह 10 बजे तक राजधानी भोपाल अपने-अपने वाहनों के माध्यम से पहुंचेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली में भाग लेने के लिए जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को पाबंद किया गया है, इसके साथ ही चारों विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक गण एवं हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भोपाल में आयोजित पदयात्रा रैली में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राजधानी भोपाल में आयोजित पदयात्रा रैली को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता एवं भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी संबोधित कर मार्गदर्शन देंगे,।
इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।जिला मुख्यालय रायसेन सहित जिले भर से पदयात्रा रैली में शामिल होने के लिए सभी पदाधिकारीयों को जिम्मेदारी दी गई है, श्री शर्मा ने रायसेन जिले के सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में राजधानी भोपाल पहुंचकर पदयात्रा रैली को सफल बनाने की अपील की है।