Let’s travel together.

गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन

0 8

  सी के पारे रायसेन

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के समरसता एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज रायसेन स्थित श्री गुरु रविदास महाराज मंदिर प्रांगण में समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक  सुरेंद्र पटवा, पूर्व मंत्री  रामपाल सिंह एवं  राकेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, संत समाज और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को जाति-पंथ से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे, मानवता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

अतिथियों ने संत रविदास महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा समाज में समरसता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के संदेश को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं ने सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811