केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
इंदौर।महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेज, इंदौर द्वारा आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय केमफेस्ट–2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन एम. पी. काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल के उत्प्रेरण एवं प्रायोजन से आयोजित किया जा रहा है।
केमफेस्ट–2026 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनीत प्रताप सिंह, डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर (इंडिया), CDSCO तथा भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. सौरभ मुक्तिबोध की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
स्वागत भाषण डॉ. पुष्पेंद्र दुबे द्वारा, अतिथि स्वागत डॉ. आनंद निघोजकर द्वारा एवं निर्णायक स्वागत कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपक शर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्री नवनीत प्रताप सिंह ने अपने व्याख्यान में औषधि नियमन, दवाओं की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं प्रभावशीलता तथा फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में विद्यार्थियों की भूमिका से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 40 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विज्ञान, नवाचार, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं समसामयिक वैज्ञानिक विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को विद्यालय एवं महाविद्यालय वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ५१०० रुपए की राशि दी गई।कार्यक्रम का निर्णय प्रो. दीपांशु पाण्डेय के द्वारा बताया गया।
विद्यालयों से प्रथम स्थान पर अदिति तिवारी, तीरथबाई कलाचंद स्कूल, द्वितीय स्थान पर खुशी तनवानी तीरथबाई कलाचंद स्कूल, तृतीय स्थान पर सिमरन लोधी,न्यू इरा पब्लिक स्कूल एवं सांत्वना पुरस्कार प्रतिभा बडोले को दिया गया।
महाविद्यालयों से प्रथम स्थान पर राजवीर सिंह तथा कौस्तुभ पाण्डेय , देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से,द्वितीय स्थान पर जिन्सी आर्य , सेंट पॉल कॉलेज व मो. उजैर हुसैन खान ,देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से, तृतीय स्थान पर महक फर्तोद, श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट व अवनी शर्मा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एवं सांत्वना पुरस्कार गौरी भार्गव व लक्ष्मी जैन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. पुष्पेंद्र दुबे (कार्यक्रम संयोजक), डॉ. शीतल भसीन, प्रो. अश्विनी पाठक, प्रो. मोनिका गोस्वामी, प्रो. प्रतिभा जैन, प्रो. मोहिनी कलसेकर, प्रो. आर्ची नामदेव, प्रो. विवेक शर्मा, प्राे. नूपुर गुप्ता, श्री विनय श्रीवास्तव, श्री अमित थुलेकर, श्रीमती संजूला वर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. सीमा शिन्त्रे द्वारा किया गया। अंत में डॉ. लाल कुमार चंदेल ने सभी अतिथियों, निर्णायक, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।