रायसेन। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में रायसेन के सुरई के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने विश्वविद्यालय एवं बोधि वृक्ष का भ्रमण किया।

दूसरी कक्षा से 8वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बोधि वृक्ष को देखा और इसका इतिहास जाना। स्कूल के अंग्रेज़ी भाषा के शिक्षक श्री बीएल साहू, प्राइमरी स्कूल के शिक्षक श्री संतोष कुमार पाण्डेय और शिक्षिका सुश्री प्रिया मेहरा के साथ विश्वविद्यालय भ्रमण के लिए आए विद्यार्थी पहले सांची स्तूप गया।

छात्रों ने बोधि वृक्ष के बाद लाइब्रेरी, अकादमिक ब्लॉक, प्रशासनिक ब्लॉक तथा पुरुष एवं कन्या छात्रावास भी देखा। छात्र-छात्रों ने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों से भी मुलाकात की। विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने इन छात्रों से भेंट की और उन्हें विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बीच में फर्क बताया।