Let’s travel together.

किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ

0 25

– 10 टन क्षमता के कांटे से उपज की तुलाई में मिलेगी राहत, तौल में पारदर्शिता के साथ समय की होगी बचत

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज कृषि उपज मंडी में लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा स्थापित करने की मांग कर रहे किसानों को अब राहत मिलने जा रही है। स्थानीय किसान संगठन द्वारा लगातार उठाई जा रही इस मांग को प्रशासन और मंडी प्रबंधन ने पूरा कर दिया है। मंगलवार को मंडी प्रांगण में 10 टन क्षमता के नवीन इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ एसडीएम हर्षल चौधरी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर किया।

तौल कांटे की सुविधा शुरू होने से अब किसानों को अपनी कृषि उपज की तुलाई के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही तौल में गड़बड़ी की आशंका कम होने के साथ ही किसानों का समय भी बचेगा और तुलाई के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

शुभारंभ कार्यक्रम में एसडीएम हर्षल चौधरी, मंडी सचिव अभयपाल सिंह बिलौदिया, किसान संगठन के मुकेश धाकड़, व्यापारी नीरज जैन, महेंद्र कुमार जैन, मधुसूदन गौर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस दौरान धर्मकांटा संचालक विजय राय ने अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कांटे का शुभारंभ किया। पहली बार किसान की कृषि उपज से भरी ट्रॉली का तौल कराकर इसकी शुरुआत की गई।

मंडी प्रबंधन ने किसानों से की अपील

मंडी प्रबंधन ने किसानों से अपील की है कि वे कृषि उपज मंडी गैरतगंज परिसर में स्थापित 10 मीट्रिक टन क्षमता वाले इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से ही मंडी समिति द्वारा निर्धारित दरों पर अपनी उपज की तुलाई कराएं तथा तौल पर्ची अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। इसके बाद नीलामी प्रक्रिया में अपनी कृषि उपज संबंधित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर विक्रय कर भुगतान पर्ची प्राप्त करें और नियमानुसार भुगतान लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का भ्रमण     |     साईखेड़ा स्कूल की प्राचार्य के निजी खाते में शासकीय राशि पहुंचने की जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी     |     दीपावली के पहले रहवासी इलाके में अवैध रूप से भंडारित मिले एक लाख के पटाखे     |     किसानों की सुविधा के लिए मंडी प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे का शुभारंभ     |     एक दर्जन गांवों को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात     |     गैरतगंज तहसील में खाद संकट गहराया, डीएपी की उपलब्धता शून्य     |     लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पद यात्रा रैली में रायसेन जिले से 15 हजार भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे भोपाल      |     जायसवाल निको स्टील प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठे     |     संस्कृत विश्वविद्यालय रीवा परिसर के लिए पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य की उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की समीक्षा     |     शिवपुरी नगर पालिका परिषद की बैठक हंगामेदार, कुछ मिनट में ही समाप्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811