Let’s travel together.

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपित नोएडा से गिरफ्तार

0 146

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को यूपी के नोएडा से गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को जेल दाखिला कराया गया है।

सकरी क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग 19 दिसंबर को अपने घर में बिना बताए गायब हो गई। स्वजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला कि नाबालिग मोहल्ले में ही रहने वाले युवक तरूण सिंह ऊर्फ टोनी (25) के संपर्क में थी। इस पर पुलिस ने युवक की तलाश की। युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया था।

साइबर सेल से पता चला कि आरोपित युवक नाबालिग के साथ उत्तरप्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 44, छलैरा थाना कोतवाली, गौतम बुध्द नगर में छुपकर रहा है। सकरी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने एक टीम बनाकर यूपी रवाना किया। पुलिस की टीम ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर नाबालिग को छुड़ा लिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811