सी के पारे रायसेन
सेवा सहकारी समिति मर्यादित पैमत द्वारा मोक्ष वेयरहाउस में समर्थन मूल्य उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर समिति के प्रशासक मनोज शर्मा एवं कैलाश प्रसाद गौर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर केंद्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्था पग्नेश्वरके समिति प्रबंधक नवल सिंह, कर्मचारी, ऑपरेटर,हम्माल एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।शासन की निर्धारित नीति एवं नियमों के अनुसार समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रारंभ की गई।संस्था किसानों को पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।किसानों से निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार अपनी उपज लाने की अपील की गई।समिति द्वारा खरीदी प्रक्रिया को सरल, सुचारु एवं पारदर्शी बनाया गया है।यह केंद्र किसानों को समय पर उचित मूल्य दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।समिति ने सभी किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।सेवा