Let’s travel together.

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

0 208

– बच्चों के बीच गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने हुआ एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी केंद्र पर
शुक्रवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस को प्रतिवर्ष को भांति राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी शिवपुरी में बच्चों के बीच गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें कक्षा 6वीं से 9वीं तक के 16 प्रतिभागियों ने चार टीमों (आर्यभट्ट, रामानुजन, शकुंतला और भास्कराचार्य) के रूप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आर्यभट्ट टीम (दिव्यांशी सिंह, आर्यमन गुप्ता, वैभव सिंह रावत और अनुनय जैन) विजेता बनी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आनंद लिया और इससे प्रेरित हुए। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन विद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष राजीव पाण्डेय ने किया। स्कोर निर्णायक के रूप में सुश्री चेतना त्रिवेदी ने कार्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चेतना त्रिवेदी, अमजद खान, अर्पित सचान, राजू खान आदि शिक्षकों ने सराहनीय योगदान दिया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक आर्य ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पुनीता ज्योति ने बताया कि हम सभी के दैनिक जीवन में गणित का महत्वपूर्ण स्थान है। गणित का ज्ञान हमें बौद्धिक अनुशासन और तार्किक चिंतन की शक्ति प्रदनकर्ता है। अतः विद्यार्थियों को गणित का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811