Let’s travel together.

जिले के हजारों शिक्षकों की क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान का मामला अधर में लटका

0 128

-आखिर कब होगी शिक्षकों की लंबित मांगें

-शिवलाल यादव रायसेन

जिले के हजारों शिक्षकों की क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान सालों से लंबित है।जिससे शिक्षक बेहद परेशान हैं। चुनाव समाप्ति के पूर्व जिले में कई शिक्षकों का उच्च पद का प्रभार हुआ ।कई शिक्षकों के आदेश भी हुए कई शिक्षकों ने अपनी नवीन शाला में पहुंचकर उपस्थिति भी दे दी। क्रमोन्नति के आदेश भी शासन स्तर पर हुए कि शिक्षकों को क्रमोन्नति समय मान वेतनमान का लाभ देने के लिए कार्यवाही की जाए ।संकुल के लिए पत्र भी लिखे गए पर आदर्श आचार संहिता लगने एवं चुनाव होने के कारण कार्यवाही को बीच में ही रोक दिया गया। वरिष्ठ कार्यालय से बताया गया कि चुनाव संपन्न होने के पश्चात ही कुछ कार्रवाई की जाएगी।आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन के जिला संयोजक राजेश जोशी ने बताया चुनाव हो चुके हैं ।अब हम शासन से पुनः मांग कर रहे हैं ।लगातार ज्ञापन सौप रहे हैं कि अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों की क्रमोन्नति समय मान वेतनमान की कार्यवाही जल्द की जाए ।शिक्षकों के उच्च पद प्रभार के आदेश शीघ्र जारी किए जाए।कई विकास खंडो में महंगाई भत्ता का एरियर्स का भुगतान नहीं किया गया है ।वह किया जाए उक्त मांग करने वालों में सीताराम रैकवार ,राजकुमार खत्री ,दर्शन सिंह ओढ़ ,तेग बहादुर सिंह राजपूत ,भंवर सिंह मौर्य ,मनोज शाक्य , प्रेम नारायण लोधी, राजेंद्र सिंह बघेल सहित शिक्षक गण शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811