Let’s travel together.

कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे ने जिला चिकित्सालय में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ

0 77

 

रायसेन।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर के एक दिवस पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा जिला अस्पताल में चिकित्सकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने एवं नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित चिकित्सक, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिवस पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। दिनांक 24 दिसम्बर को रविवार तथा दिनांक 23 दिसम्बर को शनिवार एवं शासकीय अवकाश होने के कारण दिनांक 22 दिसम्बर को सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रदेश में सुशासन की शपथ दिलाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811