Let’s travel together.

जम्मू कश्मीर में इंडिया एलायंस की बढ़ी मुश्किलें, पीऐजीडी का खेल खत्म? बीजेपी को मिल सकता है फायदा

0 73

2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. जिसको देखते हुए इंडिया एलायंस खुद को और मजबूत करने के लिए पीएजीडी ग्रुप से गठबंधन भी कर चुका है. लेकिन उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बीच जुबानी जंग के बाद ये गठबंधन वाला दांव कांग्रेस पर उल्टा पड़ता नजर आ रहा है. क्यूँ कि पीएजीडी समेत इंडिया एलायंस के दो दलों में दरार बढ़ती जा रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने कई छोटे दलों के साथ मिलकर 5 साल पहले एक पीएजीडी ग्रुप बनाया था. अब इसमें दो बड़े नेताओं की जुबानी जंग के कारण फूट पड़ती नज़र आ रही है. भाजपा इस मतभेद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कश्मीर दौरा बता रही है.

जम्मू कश्मीर के भाजपा नेताओं की माने तो पीएजीडी ग्रुप पहले से ही टूटने की कगार पर था. लेकिन ये गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी के कश्मीर दौरे के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. इनका मानना है कश्मीर के लोग अब नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल के साथ हैं. इनकी माने तो कांग्रेस कश्मीर में पहले ही क्लीन बोल्ड हो गयी है. इस चुनाव में कांग्रेस तो कहीं दूर दूर तक नज़र नहीं आ रही है. प्रधानमंत्री मोदी कश्मीरियों के ज़ख्मों पर मरहम लगाना शुरू कर चुके हैं.

सीटों को लेकर पड़ी दरार

इस फूट पर पीएजीडी ग्रुप के सदस्यों का मानना है, कि हमें इस फूट को सुलझाना होगा. दो सीटों को लेकर ये फूट पड़ने नहीं देंगे. हम सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो हमें एक भी सीट पर खतरा नहीं होगा. लेकिन हम एकजुट नहीं हो पाएं तो हमें हर एक सीट पर खतरा होगा. इस फूट को पीएजीडी के साथ मिलकर और बैठकर सुलझाना होगा, डॉ फारूक अब्दुल्ला से बैठकर बात की जाएगी और हम इस बैठक में कांग्रेस को भी शामिल करेंगे.

बीजेपी को मिलेगा फायदा

राजनेतिक जानकारों का कहना है कि, इस गठबंधन का होना दरिया के दो किनारों जैसी था जिनका मिलना पहले से ही तूफान लाने वाला था. राजनीति में ना कोई पक्का दुश्मन होता हैं और ना ही पक्का दोस्त, जब पीएजीडी बनी थी तब भी यह बात कही गयी थी कि दरिया के दो किनारे जब मिलेंगे तो एक तूफान बरपेगा और आज साबित हुआ कि यह दो अलग अलग किनारे हैं जिसके कारण ये एक साथ नहीं मिल सकते. उनका मानना है जम्मू कश्मीर की स्थिति को लेकर इसका फायदा उन पार्टियों को होगा जो कि जम्मू कश्मीर में अपना सिक्का नहीं जमा पाई थी. इसका मतलब साफ है कश्मीर में इस फूट का सबसे ज्यादा फायदा बीजेपी को ही होने वाला है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विशेष टिप्पणी::यह युवाओं की आत्मशक्ति के साक्षात्कार की नई शुरूआत है..अजय बोकिल      |     पुलिस सब इंस्पेक्टर के घर हुई चोरी का खुलासा,अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरोह का सरगना इंदौर में गिरफ्तार     |     ए आई एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को प्रोत्साहन देगी जनभागीदारी     |     दिगंबर जैन समाज में दशलक्षण पर्व मनाया जाता है पर्युषण नहीं मुनि श्री     |     पहले पति ने वर्तमान पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, पत्नी को भी पीटा     |     दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी       |     एमपी टुडे न्यूज की खबर का असर: धुआं उगल रहा बिजली पोल आखिरकार हुआ दुरुस्त, टला बड़ा हादसा     |     गुजरात जा रहा युवक दीवानगंज के पास चलती ट्रेन से गिरा, पूरी रात ट्रैक किनारे तड़पता रहा, सुबह 108 एंबुलेंस ने बचाई जान     |     खेतों से हाईवे पर पहुंच रही चिकनी मिट्टी बनी जानलेवा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा     |     351 फीट ऊंची सिद्धेश्वर गुफा का रहस्य: रंग पंचमी और महाशिवरात्रि पर उमड़ता आस्था का सैलाब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811