Let’s travel together.

सीएम के गृह जिले में बगावत हुई,BJP प्रत्याशी का विरोध हुआ तेज,प्रत्याशी बदलने की उठाई मांग, नही तो परिणाम भुगतने की दी चेतावानी

0 556

 

कांग्रेस के टिकट से तीन बार चुनाव हारने वाले इंजिनियर को दीया भाजपा ने टिकट

-टिकट कटने से नाराज वर्तमान विधायक मालवीय और और एक और दावेदार बगाना ने कार्यक्रताओं और समर्थको की बेठक कर BJP संगठन को दी चेतावानी

-सोशल मीडिया पर लोगों ने भाजपा पर लगाया टिकट बेचने का आरोप

अनुराग शर्मा सीहोर
सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सिहोर की आष्टा विधान सभा सीट पर भाजपा ने कांग्रेस के टिकट से तीन बार हारे गोपाल इंजिनियर के नाम का ऐलान किया है और तब से मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले की आष्टा विधान सभा में भाजपा के प्रत्याशी का जमकर विरोध हो रहा है जहा एक और सोशल मिडिया पर लोग भाजपा पर टिकट बेचने के आरोप लगा रहे है तो वही दूसरी ओर वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय का टिकट कटने से इनके समर्थकों में आक्रोश नजर आ रहा है तो वही वर्षो से भाजपा और संघ में पेठ बनाकर कार्य करने वाले कैलाश बगाना को टिकट नही मिलने से इनके समर्थक भी ठगा हुआ महसूस कर रहे है ।


लिहाज़ा रविवार को विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय और टिकट के दावेदार कैलाश बगाना ने अलग अलग स्थानों पर बैठक अयोजित कर भाजपा संगठन के इस फैसले के खिलाफ़ बगावत करते हुए प्रत्याशी बदलने की मांग की नही तो परिणाम भुगतने की चेतावनी दे डाली!
आपको बता दे की वर्तमान विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने टिकट कटने के बाद गीतांजली गार्डन में और टिकट के अन्य दावेदार कैलाश बगाना ने जैन धर्मशाला में अपने समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की जहा बडी संख्या में इन दोनो नेताओं के समर्थक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक अजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, जनपद उपाध्यच गजराज सिंह सहित कई जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और भाजपा के द्वार घोषित प्रत्याशी गोपाल इंजिनियर का खुलकर विरोध करते हुए भाजपा के संगठन से टिकट बदलने की मांग की नही तो परिणाम भुगतने की सीधे सीधे चेतावानी दे डाली!
इस दौरान वर्तमान रघुनाथ मालवीय ने कहा की हम 2 हज़ार कार्यक्रताओं के साथ फार्म भरेंगे और पार्टी पुनः विचार कर प्रत्याशी को बदले नही तो पार्टी को नुकसान होगा!
वही दुसरी ओर पूर्व विधायक अजीत सिंह ने कहा की पार्टी के इस फैसले से भाजपा के जमीनी कार्यकर्त्ता बहुत नाराज है अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललित नागौरी ने पार्टी के फैसले पर नाराजगी जताई और सीधे सीधे चेतावानी देते हुए कहा की पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो तीन बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव हार गया है जिससे कार्यकृताओ की भावनाओ को आहत पहुंचा है
यदि पार्टी ने प्रत्याशी नही बदला तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए! इस दौरान दोनो नेताओं की बैठक में बड़ी संख्या में इनके समर्थक मोजुद रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811