शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
ग्राम वीरपुर के यात्री प्रतीक्षालय को एक जेसीबी मशीन चालक द्वारा तोड़ दिया गया ओर फरार हो गया।घटना की पुलिस को रिपोर्टकर्ता कमलेश चौबे ने बताया कि बीती शनिवार की शाम को अज्ञात जेसीबी चालक लापरवाही पूर्वक अपनी मशीन चलाते हुए ग्राम पंचायत वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय की दीवारें पीछे से गिराते हुए भाग गया। उसने शासकीय संपत्ति को हानि पहुंचाई है।
पूरा भवन क्षतिग्रस्त हो गया है , जो भविष्य में कभी भी पूरा का पूरा गिर सकता है। इसलिए उसका बंदोबस्त किया जाए और यात्री प्रतीक्षालय को क्षतिग्रस्त करने वाले की तलाश करके कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसा दुःसाहस ना कर सके।थानाप्रभारी राजीव उइके ने बताया कि दुर्घटना करने वाले जेसीबी चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।