Let’s travel together.

मण्डीदीप नगर पालिका क्षेत्र में पटाखों के विक्रय व उपयोग पर प्रतिबंध

0 166

रामभरोस विशवकर्मा मंडीदीप भारतीय

मंडीदीप  के सम्पूर्ण नगरपालिका क्षेत्र मण्डीदीप में समस्त प्रकार के पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। शेष सम्पूर्ण रायसेन जिले में सिर्फ ग्रीन पटाखों का विक्रय एवं उपयोग किया जा सकेगा। ग्रीन पटाखों के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। ग्रीन पटाखों को चलाने के लिए निर्धारित समयावधि का पालन करना होगा। दीपावली एवं गुरूपर्व त्यौहारों के दिन 02 घण्टे रात्रि 08 बजे से 10 बजे तक, छठ पर्व के दिन 02 घण्टे प्रातः 06 से 08 बजे तक और क्रिसमस एवं नववर्ष की संध्या पर 35 मिनिट रात्रि 11.55 से 12.30 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाने की समयावधि निर्धारित है। यह उल्लेखनीय है कि मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी नई दिल्ली द्वारा जारी परिवेशीय वायु गुणवत्ता के आधार पर आगामी दिवसों में ठण्ड प्रारंभ होने एवं त्यौहारों के दौरान बहुत अधिक संख्या में पटाखों के उपयोग से परिवेशीय वायु गुणवत्ता और अधिक खराब होने की संभावना है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण मण्डीदीप नगरपालिका क्षेत्र में समस्त प्रकार के पटाखों का विक्रय एवं उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811