Let’s travel together.

वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार 

0 100

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

ग्राम वीरपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन को लेकर छात्रों एवं पलकों सहित शिक्षकों में भय व्यप्त है कि इस वर्ष वर्षा ऋतु में कहीं भवन में अनहोनी ना हो जाए।

भवन बाहर से तो अच्छा दिखता है लेकिन अंदर से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। छत में जगह -जगह दरारें पड़ गई है और छत का लोहा सड़कर राडे बाहर आकर लटक रही है और इन्ही दरारों से बहुत ज्यादा पानी टपक रहा है, जिससे कक्षाओं में पानी -पानी हो जाने से नीचे फर्श पर टाटपट्टी पर बैठकर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बैठने में परेशानी हो रही है।

 

गिलन एवं सीलन होने के कारण विद्यार्थी नहीं बैठ पा रहे है।छात्रों एवं अभिभावकों का आरोप है कि शासन -प्रशासन , शिक्षा विभाग एवं ग्राम पंचायत की अनदेखी से क्षेत्र के सैकड़ों छात्रों के भविष्य पर अंधकारमय होने का खतरा मंडरा रहा है।

जर्जर शाला भवन को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल गायकी द्वारा बीआरसी , बीईओ एवं सरपंच को पत्र लिखकर विद्यालय के क्षतिग्रस्त भवन के संबंध में आशंका व्यक्त करते हुए कि वर्षों पुराना विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।

भवन की छत से जगह-जगह पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पानी ही पानी भर जाता है। जिसके कारण छात्रों एवं शिक्षकों को बैठाने में सुविधा हो रही है। उसकी मरम्मत कराई जाए अन्यथा अन्यंत्र व्यवस्था की जाएं।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि वर्षों पुराने भवन में इस वर्ष वर्षा ऋतु में भवन में कहीं अनहोनी बनकर कोई गंभीर घटना ना हो जाए । इसलिए समय रहते क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराया जाना आवश्यक है , अथवा अन्य कहीं विद्यालय शुरू कराया जाए ताकि छात्रों एवं शिक्षकों की सुरक्षा हो सके।

वर्तमान में प्राथमिक शाला में कक्षा पहली से पांचवी तक 50 एवं माध्यमिक में कक्षा 6 वी से 8 वी तक 90 विद्यार्थियों के नाम दर्ज है ओर हाल ही में स्कूल खुलने से संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

इस संबंध में बीआरसी अर्जुन सिंह सिसोदिया का कहना है कि उन्होंने प्रधानाध्यापक को बोल दिया है कि अभी मरम्मत का बजट नहीं आ रहा है तो नीचे जो अतिरिक्त कक्षाओं के लिए दो कमरों का निर्माण हुआ है , उनमें शाला संचालित करें।

प्रभारी प्रधानाध्यापक मुन्ना लाल गायकी का कहना है कि स्कूल में मात्र दो शिक्षक एक स्वंय तो दूसरे प्राथमिक शिक्षक संतोष शिल्पकार है जबकि दोनों सेक्शन में छात्र 140 है। लेकिन छत से लगातार पानी टपकने से छात्रों को भारी असुविधा हो रही है। करीब 8 साल पहले बहुत नीचे बने दोनों अतिरिक्त कक्ष भी इस समय खंडर के समान है। जिसमें बाथरूम भी नहीं है।

फिलहाल भवन के दो कक्ष में प्राइमरी ओर एक जनशिक्षक केंद्र वाले कक्ष में मिडिल सेक्शन लगाने की व्यवस्था कर रहे है ताकि छात्रों का नुकसान ना हो सके। इस समय नवीन शाला भवन का निर्माण होना नितांत आवश्यक है। अन्यथा अगले वर्ष तो ओर ज्यादा व्यवस्था चरमरा जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811