Let’s travel together.

9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित  

0 2

– प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन, 22 जुलाई को भोपाल में धरना-रैली 

– शिवपुरी में पेंशनर्स की बैठक: पोलो ग्राउंड से कलेक्टोरेट तक रैली निकाल देंगे ज्ञापन  

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल द्वारा प्रदेश के 5.30 लाख से अधिक पेंशनर्स की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम तैयार किया गया है। आंदोलन के दूसरे चरण में 30 जून 2026 को जिला स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को संबोधित ज्ञापन कलेक्टर शिवपुरी के माध्यम से सौंपा जाएगा।

आंदोलन का पहला चरण 10 जून को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, जिसमें तहसील स्तर पर एसडीएम/तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिए गए थे। तीसरे चरण में 22 जुलाई 2026 को भोपाल में धरना देकर रैली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शिवपुरी में आंदोलन की रूपरेखा व प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 25 जून को गांधी मार्केट स्थित जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में तय हुआ कि 30 जून को दोपहर 3:00 बजे पोलो ग्राउंड के पास मंगलम विकलांग केंद्र के सामने पेंशनर्स एकत्र होंगे। वहां से रैली निकालकर शाम 5:00 बजे कलेक्टर शिवपुरी को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष अशोक सक्सेना सहित रामनारायण गुप्ता, अनिल व्याघ्र, हरिदास माहौर, रामदास कोल, एम.एस. द्विवेदी, विद्याधर शुक्ला, आर.के. गुप्ता, प्रमोद कटारे, रघुनंदन यादव, बाबूलाल पांडे, सफीक अहमद, हाजी शरीफ खान, डॉ. ओ.पी.एस. रघुवंशी, द्वारका प्रसाद शर्मा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811