Let’s travel together.

विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित 

0 65

 देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन 

सांची में आये दिन विकास की बडी बडी बातें देखने सुनने को मिल जाती हैं परन्तु जमीनी हकीकत मे नगर का विकास गलीकूचो मे आसानी से दिख जाता है।

जानकारी के अनुसार इस नगर की प्रसिद्धि किसी से छिपी नहीं है तथा नगर की इसी प्रसिद्धि के नाम पर नगर भर मे विकास की बडी बडी बातें देखने सुनने में आये दिन मिल जाती हैं तथा विकास नगर भर मे सडको के सीसी रोड एवं सडको की सफाई तक सिमट कर रह गया जबकि नगर भर के ऐसे अनेक भीतरी भाग विकास की बरसो से बाट जोह रहे हैं तथा सफाई के लिए तरसते दिखाई दे रहे है परन्तु इन क्षेत्रों में असरदार न होने के कारण विकास ठप्प पडा हुआ है यहां तक कि प्रशासन मे बैठे जिम्मेदार भी विकास को भूल कठपुतली बन चुके है यही कारण है नगर के विकास की कल ई समय समय पर खुलती रही हैं हाल ही में वार्ड नं 4 का एक मामला सामने आया है जो साईं मंदिर के समीप एक गली जिससे लोगों बच्चों का आना जाना लगा रहता है जिसमें लोग छोटे बच्चे जानजोखिम मे डाल कर आना जाना करते है इस भीतरी भाग से जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं यह गली बरसों से गंदगी की चपेट में जकडी हुई हैं परन्तु प्रशासन विकास के धीगे मारने तक सिमट कर रह गया है न देखने न सुनने की फुरसत मिल पा रही हैं जबकि इस नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही हैं तब आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर कितना विकास शील का जामा पहनने मे सफल रहा है ।ऐसी नगर की अनेक गलीकूचो को अपने दिन बदलने का इंतजार करना पड रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811