Let’s travel together.

आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत

0 52

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

दीवानगंज क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, शाहपुर, बेरखेड़ी चौराहा, कुलहड़िया, नरखेड़ा सहित कई गांवों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश हुई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए और लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।

सबसे अधिक नुकसान जोगीपुरा गांव में देखने को मिला, जहां खिलान सिंह पिता पूरन सिंह और मजीद खान पिता सुलेमान खान के मकानों के ऊपर लगे टीन शेड पाइप समेत उड़कर जमीन पर गिर गए। घटना में दोनों परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

क्षेत्र के कई गांवों में तेज हवा के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क किनारे गिर गईं और लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

देर रात तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली। किसानों ने भी बारिश का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में अच्छी वर्षा होती है तो धान रोपाई सहित खरीफ फसलों के कार्य में तेजी आएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिन परिवारों के मकानों को आंधी से नुकसान पहुंचा है, उनका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, तो दूसरी ओर तेज हवाओं ने कई परिवारों को नुकसान भी पहुंचाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |     आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित      |     ज्ञानेश कुमार स्तीफा दो नारों के बीच कांग्रेस ने अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811