Let’s travel together.

सुरेंद्र पटवा ने हनुमानजी तो राजकुमार पटेल ने किए भोलेनाथ के दर्शन

0 131

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

भोजपुर विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा होते ही देवी देवताओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसमे भाजपा से सुरेंद्र पटवा श्री संकट मोचन सिद्ध जाखला धाम हनुमान मंदिर हनुमान जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे पूजा अर्चना कर सुरेंद्र पटवा ने हनुमान जी महाराज के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।

वही कांग्रेस से राजकुमार पटेल भी विश्व धरोहर शिव धाम भोजपुर पहुंचे भोलेनाथ के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया।दोनो दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार से पहले आशीर्वाद लेने का सिलसिला शुरू कर दिया है।दोनो ही राजनीति के महारथी है जिन्हे राजनीति में लंबा समय हो गया हा।सुरेंद्र पटवा को भाजपा पार्टी ने 5 बार टिकिट देकर भरोसा जताया है सुरेंद्र पटवा ने जीत की हेड्रिक जमा चुके है।वही इस बार जीत का लक्ष्य 50 हजार के पार का रखा है।क्योंकि 2018 के चुनाव में 29 हजार से ज्यादा वोटो से सुरेंद्र पटवा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी को हराया था।

वही अब उनके सामने एक बार विधायक रह चुके राजकुमार पटेल मैदान में डटे हुए है। जानकारों की माने तो इस बार मुकाबला दिलचस्व होगा।राजकुमार पटेल इस बार सुरेंद्र पटवा को कड़ी टक्कर देंगे क्योंकि एंटी इनकंबेंसी का फायदा उठाना चाहेगी कांग्रेस वही राजकुमार पटेल टिकिट मिलने के बाद भोजपुर विधानसभा के कांग्रेस के दिग्गज नेता अब एक ही मंच पर राजकुमार पटेल के साथ खड़े दिखाई नजर आ रहे है।जिसका फायदा कांग्रेस को मिलने वाला है।पूर्व में देखने को मिलता था। की कांग्रेस को कांग्रेस ही हराती थी। जिसका फायदा भाजपा को मिलता था पर इस बार कांग्रेस का गुट एकजुट दिखाई नजर आ रहा है जिसका फायदा राजकुमार पटेल को मिलेगा।वही भाजपा से सुरेंद्र पटवा भी किसी दिग्गज नेता से कम दिखाई नजर नहीं आते टिकिट मिलने के पहले जोरदार विरोध हो रहा था।पर जेसे ही टिकिट क्लियर हुआ।अब सभी नेता एक मंच पर दिखाई देने लगे है।

त्रकोणीय हो सकता है मुकाबला

भोजपुर विधानसभा में 2 प्रमुख पार्टी अस्तित्व में है भाजपा और कांग्रेस जिसमे दोनो में टिकिट को लेकर स्थानीय प्रत्याशी की मांग हर बार चुनाव से पहले उठती दिखाई नजर आती है। जिसमे इस बार भाजपा से जय प्रकाश शर्मा गणेश मालवीय ,विपिन भार्गव वही कांग्रेस से बद्री सिंह चौहान, राजेश पटेल, परेश नागर, डी एस राय जेसे नाम भोजपुर विधानसभा में चुनाव में टिकिट को लेकर अपना दावा मजबूर करते दिखाई नजर आ रहे थे।पर भाजपा से सुरेंद्र पटवा और कांग्रेस से राजकुमार पटेल का टिकिट क्लियर होने के बाद अब विरोध के स्वर भी तेज होते दिखाई नजर आ रहे है।जेसे जेसे फार्म भरने की तारीख नजदीक आयेगी वैसे ही चुनाव लडने वाले उम्मीदवार सामने आते दिखाई देंगे।अब देखना दिलचस्व होगा की किस पार्टी से कोन विरोध में अपना पर्चा दाखिल कर परेशानी का सबब बनेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811