Let’s travel together.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं

0 23

  सुरेंद्र जैन धरसीवां

धरसीवा की तरेसर शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक पर अपने ही स्कूल की एक बेवा शिक्षिका से छेड़छाड़ ओर बुरी नीयत रखने के गंभीर आरोप लगे हैं पुलिस ने महिला शिक्षिका की रिपोर्ट पर आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन इस मामले में शिक्षा विभाग की तरफ से विभागीय कार्यवाही अब तक शून्य है।

पीड़िता ने पुलिस चौकी प्रभारी सिलयारी थाना धरसीवां में छेड़छाड़ और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शास.प्राथ. शाला तरेसर में शिक्षा विभाग में सहा-शिक्षक पद पर पदस्थ हैं और शास. प्राथ.शाला तरेसर के प्रधान पाठक जयराम सेन ने कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ की है बुरी नियत से हमेशा उनके साथ प्रधान पाठक द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली गलौच किया जाता है, जिसका विरोध किया और अपने सहकर्मियों को भी इसकी जानकारी दी

हमेशा की तरह 24 जून को सुबह 10ः10 बजे भी प्रधान पाठक शाला प्रांगण के अंदर अभद्र गाली गलौच और छेड़छाड़ करने लगे। जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी ओर गला दबाने लगे जिसका बीच बचाव मेरे सहकर्मियों द्वारा किया गया। गला दबाने की स्थिति में मेरे गले पे चोट का निशान है जिससे मैं बहुत आहत हुई हूँ।

पीड़िता की उक्त रिपोर्ट के बाद चौकी प्रभारी सुशील वर्मा ने मामले में तत्काल एक्शन लिया ओर प्रकरण दर्ज कर आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ओर इस मामले की सूचना विकाश खंड शिक्षा कार्यालय धरसीवा को भी दे दी

एक विधवा महिला शिक्षिका के साथ इतना सब कुछ होने के बाबजूद विकास खंड शिक्षा कार्यालय ने अब तक आरोपी प्रधान पाठक जयराम सेन के खिलाफ कोई विभागीय कार्यवाही नहीं की है जिससे स्कूल के अन्य स्टॉफ में आक्रोश है

जिला पंचायत सभापति श्रीमती सरोज चंद्रवंशी के संज्ञान में यह मामला आने के बाद उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी ओर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से उक्त प्रधान पाठक को बर्खास्त करने की मांग की है।  स्कूल के अन्य कर्मचारियों ने भी संबंधित प्रधान पाठक को बर्खास्त करने की मांग को है

इस संबंध में बीईओ अमित तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका एबीईओ ने बताया कि संबंधित प्रधान पाठक के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला शिक्षा कार्यालय को लिखा गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811