Let’s travel together.

फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें

0 88

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

निर्माधिन रायसेन – राहतगढ़ सड़क पर आए दिन यात्री बसें दुर्घटनाग्रस्त हो रही है लेकिन एमपीआरडीसी एवं सड़क ठेकेदार की नींद नही टूट रही है। दोनों किसी गंभीर हादसे की प्रतीक्षा में है।

आज दोपहर करीब 12.30 बजे सागर -भोपाल मार्ग पर ग्राम हुरा – परासरी के बीच में निर्माधिन सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण सागर -भोपाल यात्री बस अचानक सड़क से फिसलते हुए पलटने से बच गई लेकिन नीचे उतर कर मिट्टी में धंस गई। जिससे बस में सवार 40 यात्रियों में से 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई है। यात्रियों ने राहत की सांस ली।

इस बीच सड़क के दोनों ओर करीब 40 – 50 से अधिक वाहन करीब दो घण्टे तक फंसे रहे। जेसीबी से बमुश्किल बस को निकाला गया , तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका ।

नागरिकों का आरोप है कि पिछले एक पखबाड़े मे ये तीसरी बस दुर्घटना है। इसके पूर्व एक बस गैरतगंज – आलमपुर के बीच सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और दो दिन पहले नगर के चकला नाले के पास भी एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इन तीन दुर्घटनाओं में दो दर्जन यात्री चोटिल हुए है।
एमपीआरडीसी एवं संबंधित सड़क ठेकेदार अब भी सड़क निर्माण में लापरवाही कर रहे है। कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्य से रायसेन से राहतगढ़ तक आवागमन में वाहन चालकों को भारी असुविधा हो रही है।जरा-सी तेज वर्षा होते ही चार एवं दो पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे है। बमुश्किल वाहन निकल पाते है।आक्रोशित लोगों ने कलेक्टर से सीघ्र निर्माधिन सड़क को पूर्ण कराने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811