Let’s travel together.

सिंधिया के गढ़ में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 29 और 30 सितंबर को आएगी, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह करेंगे नेतृत्व

0 94

 

– ज्योतिरादित्य की बुआ खेल मंत्री यशोधरा के क्षेत्र में होगी आमसभा

– जन आक्रोश यात्रा से शिवराज सरकार के घोटालों और जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताया जाएगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ यानि की उनके पुराने संसदीय क्षेत्र गुना-शिवपुरी में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 29 व 30 सितंबर को आ रही है। इस जन आक्रोश यात्रा का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस नेता गोविंद सिंह को सिंधिया का घोर विरोधी माना जाता है। इस दौरान जन आक्रोश यात्रा शिवपुरी जिले के कुछ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी और जनता के बीच जाएगी। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि इस जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से भाजपा की शिवराज सरकार के घोटालों और जनविरोधी नीतियों के बारे में जनता को बताया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि जन आक्रोश यात्रा का रूट चार्ट फाइनल हो गया है।

खेल मंत्री यशोधरा के क्षेत्र में होगी आमसभा

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा का आगमन शिवपुरी विधानसभा में भी होगा। जो खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का विधानसभा क्षेत्र है। यहां पर एक आमसभा शहर में होगी। जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया शिवपुरी जिले में आगमन होने जा रहा है। यह यात्रा मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह के नेतृत्व में 29 सितम्बर को सुबह 10 बजे यह यात्रा पौहरी बिधानसभा के भानगढ़ से शिवपुरी जिले में प्रवश करेगी। उसके बाद दोपहर 12:00 बजे यात्रा बैराड़ पहुंचेगी और बहां आमसभा होगी इसके बाद 2:00 बजे पौहरी में आमसभा होगी और 3:00 बजे पौहरी से प्रस्थान कर 4:00 बजे यात्रा शिवपुरी में प्रबेश करेगी जहां बिभिन्न स्थानों पर यात्रा के स्वागत के बाद 4:30 बजे चौराहे पर एचडीएफसी बैंक के सामने विशाल आमसभा होगी उसके बाद रात्रि विश्राम शिवपुरी में ही होगा। 30 सितम्बर को सुबह 9:00 बजे यह यात्रा करैरा के लिये प्रस्थान करेगी और 10:30 बजे करैरा पहुंचकर 11:00 बजे आमसभा होगी 12:00 बजे करैरा से प्रस्थान कर सिरसौद एवं चन्दावनी होते हुये 1:00 बजे यह यात्रा पिछोर तहसील में खोड़ पहुंचेगी और 1:15 पर बहां आमसभा होगी।

सिंधिया रहेंगे निशाने पर-

कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह करेंगे। इस दौरान इस जनआक्रोश यात्रा में सिधिया विरोधी कांगे्रस नेताओं का जमावड़ा लगेगा और इनके निशाने पर कांग्रेस सरकार गिराने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया निशाने पर रहेंगे। यानि की सिंधिया के गढ़ में ही कांग्रेस नेता उनके निशाने पर लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811