Let’s travel together.

बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा के पास मुर्गो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर क्लीनर घायल

0 168

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं बल्कि पहले से ज्यादा अब दुर्घटनाएं इस रोड पर बढ़ गई है। 15 दिन के अंदर ही भदभदा गांव से लेकर हाईवे 146 तक 15 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई तो वही 12 लोग घायल हो चुके हैं।
शनिवार फिर बालमपुर घाटी के ऊपर भदभदा गांव के पास विदिशा से भोपाल मुर्गा लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे जाकर तीन पलटी खाई। जिससे ड्राइवर और क्लीनर को मामूली सी चोट आई है तो ट्रक में भरे हुए मुर्गे रोड से नीचे बिखर गए। प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार ट्रक विदिशा से भोपाल जा रहा था जैसे ही गांव के नजदीक पहुंचा तो ट्रक रोड से नीचे उतारते हुए पलट गया इससे भोपाल विदिशा हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी हालांकि ट्रक ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित है।

वहीं दूसरी घटना पुरानी दीवानगंज चौकी के पास होते बाल बाल बच गई। जब एक ट्रक विदिशा से भोपाल की तरफ जा रहा था ट्रक जैसे ही पुराने दीवानगंज चौकी के पास पहुंचा तो ट्रक का पीछे का पहिया अचानक फूट गया। जिससे ट्रक अनियंत्रित होते हुए रोड से नीचे उतर गया। वह तो गनीमत रही कि समय रहते ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर ट्रक को रोक लिया नहीं तो ट्रक थोड़े और आगे बढ़ जाता तो एक जामुन के पेड़ से टकराकर वहां पर स्थित 5 फीट गहरी खाई में पलट सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811