Let’s travel together.

सोना-चांदी को निचले स्तरों पर सपोर्ट सोमवार से मजबूती की उम्मीद

92

 इंदौर। कीमती धातुओं में जून महीने में हुई गिरावट अब थमती नज़र आ रही है। कॉमेक्स वायदा में सोने की कीमतें 1900 डॉलर प्रति औंस के स्तरों के ऊपर बनी हुई है। एमसीएक्स सोने में पिछले सप्ताह 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और कीमते 58,500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तरों पर रही है। चांदी की कीमते भी सप्ताह में 0.4 प्रतिशत बढ़कर 70,300 रुपये प्रति किलो रही।

पिछले सप्ताह फेड बैठक के मिनट्स जारी हुए, जिसमें मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए आगे और भी ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत मिले है। इससे अमेरिकी बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड में 3.8 प्रतिशत से बढ़कर चार प्रतिशत हो गई। हालांकि, ट्रेजरी यील्ड बढ़ने के बावजूद डॉलर, जो सोने के विपरीत दिशा में चलता है, पिछले सप्ताह दबाव में रहा क्योंकि दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक सदस्य सऊदी अरब और रूस ने कच्चे तेल की कीमतें बढ़ाने के प्रयास में सोमवार को तेल आपूर्ति में कटौती बढ़ा दी है।

इंदौर में 24 कैरेट सोना 57,800 रुपये प्रति दस ग्राम

अमेरिका के बेरोजगारी के दावे और जोल्ट्स जॉब ओपनिंग के आंकड़े अनुमान से कमजोर दर्ज किए गए हैं। वहीं ग्लोबल शेयर बाज़ारों में नरमी, कीमती धातुओं को आकर्षित बना रहा है। भारत में इस साल की पहली तिमाही में सोने की कीमतें तेज रहने के कारण हाजिर मांग 17 प्रतिशत कम रही है। इससे हाजिर में सोने के भाव अभी डिस्काउंट में चल रहे हैं। इंदौर में दस ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 57,800 रुपये और चांदी 75,700 रुपये प्रति किलो के स्तरों पर कारोबार कर रहे हैं।

इन बातों से बाजार को मिलेगी नई दिशा

स्वास्तिक इंवेस्टमॉर्ट के एनालिस्ट नृपेंद्र यादव के अनुसार, भारत में अनुमान से बेहतर रही मानसून की चाल, कीमती धातुओं की हाजिर मांग को सपोर्ट कर सकती है। अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़े कीमती धातुओं को इस सप्ताह नई दिशा देने में सहायक रहेंगे। इस सप्ताह कीमती धातुओं में तेजी रह सकती है। एमसीएक्स अगस्त वायदा सोने में सपोर्ट 57,500 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 59,500 रुपये पर है। सितंबर वायदा चांदी में सपोर्ट 67,000 रुपये पर है और रेजिस्टेंस 71,700 रुपये पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811