Let’s travel together.

पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न

0 100

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद के चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों को मतदान करने के साथ-साथ मताधिकार, निर्वाचन प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और उसका प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।

छात्र परिषद चुनाव के अंतर्गत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सह-सचिव सहित विभिन्न दायित्वों के लिए विद्यार्थियों ने निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से अपना नामांकन फार्म भरा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान एवं निर्वाचन संपन्न कराया गया। निर्वाचित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें उनके दायित्व सौंपे गए।

विद्यालय की प्राचार्य असमत बेगम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती है। साथ ही उनमें निर्णय लेने, जिम्मेदारी निभाने, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होती है, जो उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

छात्र परिषद चुनाव की पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई। चुनाव की सभी व्यवस्थाओं को विद्यालय के शिक्षकों ने मिलकर पूर्ण कराया तथा विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य असमत बेगम, शाला प्रभारी कौशल सिंह यादव, अब्दुल नईम, राशिद मोहम्मद, व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश मीणा, प्रदीप कोली, संतोष मालवीय, जहीर मंसूरी, मुमताज खान, प्रकाश मेहरा, नीलम व्योहार, प्रतिभा यादव, अनुप्रिया जैन, प्रीति चौकसे, कामना गौर, प्रियंका जैन, रचना नामदेव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नगर परिषद परिसर में आयोजित हुआ संकल्प सेवा आयोजन     |      प्रसंगवश:: दो कचौड़ी, एक समोसा, खेलों में वक्त आया है ऐसा…! -अजय बोकिल     |     शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811