Let’s travel together.

पेयजल संकट की खबरों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान

0 393

पीएचई विभाग के अघिकारियों को मौके पर जाकर पेयजल समया का समाधान के करने दिए निर्देश

ग्राम पुरानी चंदेरी में पेयजल की पर्याप्त उपलब्ध,  ग्रामवासियों ने की डेम बनाने की मांग

अनुराग शर्मा

सीहोर मीडिया के माध्यम से पेयजल संकट की खबरों पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने ई पीएचई को संबंधित ग्रामों का भ्रमण कर तत्काल रिपोर्ट देने के साथ ही पेयजल की समस्या का हल करने निर्देश दिए। पीएचई विभाग के सहायक यंत्री श्री बीके सक्सेना ने ग्राम पुरानी चन्देरी पहुंच कर पेयजल स्त्रोतों का निरीक्षण किया तथा ग्रामवासियों से पेयजल की उपलब्ध के संबंध में चर्चा की ।

सहायक यंत्री श्री सक्सेना ने बताया कि गांव में 6 हैंड पंप लगे हैं, जिसमें 5 हैंड पम्प चालू हैं। केवल एक हैंड पम्प ही सूखा है। इसके अलावा दो नलकूपों में सिंगल फेस मशीन लगी है वह भी चल रहे है। उन्होंने ग्रामवासियों की उपस्थिति में हैण्ड पम्प एवं सिंगल फेस चलवा कर देखा जिससे पानी आ रहा है। श्री सक्सेना ने बताया कि जिस झिरी से महिलाओं को पानी भरता हुआ दिखाया गया है, वहां से 100 मीटर की दूरी पर ही हैण्ड पम्प है जिससे पानी आ रहा है। ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान चंदेरी निवासी श्री एसएस मेवाड़ा ने कहा कि गांव में पेजयल की पर्याप्त उपलबधता है। पीएचई विभाग से कोई शिकायत नहीं है। हमारी मांग डेम की है।

कलेक्टर श्री ठाकुर ने खनिज अधिकारी एवं सीएमओ को सीवन नदी के गहरीकरण के निर्देश दिए थे। गहरीकरण का काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीवन नदी का शीघ्र गहरीकरण का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811