शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त
दो आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक सहित कुल तीन आरोपी
थाना सिलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर
प्रार्थी सजीत कुमार ने थाना सिलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 10.08.2026 को शाम 07ः30 बजे अपने दोस्त यश अहिरवार के साथ मोटर सायकल से बाजार जा रहा था। ग्राम सांकरा जैन मंदिर के पास पहुंचा था कि ग्राम सांकरा के कमलेश बंजारे, शीतल कुर्रे एवं एक अन्य व्यक्ति, तीनों रास्ते में खड़े होकर दोनों को रोकने का प्रयास करने लगे। प्रार्थी ने मोटर सायकल नहीं रोकी और रोड के किनारे से निकलने का प्रयास किया, तो उक्त तीनों दौड़ते हुए आए और प्रार्थी की मोटर सायकल को रोककर उसकी चाबी जबरदस्ती निकालकर फेंक दिए। इसके बाद प्रार्थी एवं उसके दोस्त को अश्लील गाली-गलौज करते हुए तीनों शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं होने की बात कहने पर तीनों ने कहा कि तुम ठेकेदार हो और हम लोगों को शराब पीने के लिए पैसा नहीं दे रहे हो। इसके बाद अपने पास रखें चाकू को प्रार्थी के पेट में टिकाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 27/26 धारा 115(2), 119(1), 126, 296, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
घटना को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोदर पटेल तथा थाना प्रभारी सिलतरा उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह कंवर को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी सिलतरा के नेतृत्व में थाना सिलतरा पुलिस की टीम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास प्रारंभ किए गए। पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं घटना के समय उसके साथ मौजूद व्यक्ति सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटना स्थल के आसपास उपलब्ध महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाकर उनके छिपने के हर संभावित स्थान पर लगातार दबिश दी गई। आरोपियों के संबंध में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शीतल कुर्रे उर्फ बबलू, कमलेश बंजारे एवं विधि के साथ संघर्षरत एक बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों के द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। तीनों को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग बटनदार चाकू जप्त कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01. शीतल कुर्रे उर्फ बबलू पिता स्व. हरि किशन कुर्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम सांकरा मिनी माता चौक वार्ड नंबर 18 थाना सिलतरा जिला रायपुर
02. कमलेश बंजारे पिता शालिक राम बंजारे उम्र 19 साल निवासी ग्राम सांकरा मिनी माता चौक वार्ड नंबर 18 थाना सिलतरा जिला रायपुर
03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक