Let’s travel together.

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन  

0 8

– UFBU के आह्वान पर बैंक अधिकारी-कर्मचारी सड़कों पर उतरे  

– मांग न मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस UFBU के देशव्यापी आह्वान पर बुधवार को शिवपुरी में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शहर के विभिन्न बैंकों से अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

प्रदर्शन का नेतृत्व UFBU यूनिट शिवपुरी के अध्यक्ष हेमंत उपाध्याय एवं कन्वेनर संजय वर्मा ने किया। इस दौरान बैंक कर्मियों ने “पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करो” के नारे लगाए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब RBI, LIC और अन्य सरकारी संस्थानों में Five day working लागू है तो बैंकों में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू होने से बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा। साथ ही इससे बैंकिंग सेवाओं की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

UFBU पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, अविनाश यादव, सुनील यादव, अमित आनंद, किशोर सोनी, अशोक कुशवाह, डीपी शर्मा, संतोष शर्मा, दीपक मीणा, शेरसिंह, रथांग, अभिषेक, सोनम गुप्ता, मांसी, निकिता सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811