सुरेंद्र जैन धरसींवा
तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत माठ में ग्रामीण विकास जनहित कल्याण समिति पुस्तक दान महादान अभियान शुभारंभ किया है जिसमें सद्गुरु वात्सल्य मौनी पुस्तकालय खोलने के लिए हरेली तिहार के पर्व पर पुस्तक दान महादान अभियान शुभारंभ किया गया इस पुस्तकालय के लिए जनहित के लिए चलाया जाए अभियान में एक पुस्तक दान देने की अपील की।
वही पुस्तकालय के भवन निर्माण के लिए जनहित सहयोग से पुस्तकालय का भवन निर्माण होगा जिसमें आप सभी जनहित सहयोग करने और एक अच्छी पुस्तकालय का निर्माण का अनुरोध किया।
मुख्य अतिथि नारायण प्रसाद पाली जी साहित्यकार कहा समिति द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है पुस्तक दान महादान अभियान बहुत ही अच्छा पहल है समिति के सभी सदस्यों द्वारा ज्ञान के दीप जलाने के लिए एक प्रयास किया जा रहा है भविष्य में यह पुस्तकालय बहुत ही अच्छा होगा और आने वाले बच्चों के भविष्य के लिए यह बहुत ही अच्छा प्रेरणादायक होगा ।

प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन पाल पुस्तकालय के भवन निर्माण करने के लिए जनता से अपील किया की पुस्तकालय निर्माण में आर्थिक सहयोग कर वह पुस्तक दान कर पुस्तकालय को भव्य बनाया जाए जन सहयोग से हम इस पुस्तकालय का निर्माण कर सकते हैं वही जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग लिया जाएगा नरोत्तम शर्मा ने कहा पुस्तकालय खोलने बहुत अच्छा चीज है ताकि हमारे ज्ञान आगे बढ़ते रहें और यह पुस्तकालय ग्रामीण क्षेत्र में खुलने से यहां के बच्चे अपने समय का सदुपयोग कर पाएंगे जिसके पास पुस्तक नहीं है वह अपना पढ़ाई पुस्तकालय में कर सकते हैं समिति के सदस्यों को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महत टकसाल साहेब निर्मोही साहेब कामेश्वर पाल राजू वर्मा शेषनारायण वर्मा मोनिका वर्मा शिव प्रसाद बैरागी संगीता वर्मा सरस्वती धीवर बिंदु धीवर पूजा पाल पुष्पा पाल सेवती पाल एवं सदस्य गण उपस्थित रहे