Let’s travel together.

गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण

0 26

जल जीवन बचना है एक पौधे को पेड़ बनाना है एडवोकेट उपाध्याय

मनोज बैरागी सरदारपुर धार

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर वेद माता गायत्री शक्तिपीठ (सरदारपुर) की नवग्रह वाटिका में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन डॉ. भगवान भाई पाटीदार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सरदारपुर न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण ने मुख्य अतिथियों के रूप में शिरकत की।

प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत यादव (मुख्य अतिथि) ने एलोवेरा का पौधा लगाया और शक्तिपीठ के निर्माणाधीन उद्यान की सराहना की।

द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्रीमती रश्मि वॉल्टर (कार्यक्रम अध्यक्ष) ने अर्जुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों का महत्व बताया।

तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल्लाह अहमद (विशेष अतिथि) ने सदाबहार (बारहमासी) का रोपण कर शक्तिपीठ को एक दर्शनीय स्थल बताया।प्रबंध ट्रस्टी अध्यक्ष भारद्वाज उपाध्याय (वरिष्ठ एडवोकेट )ने गिलोय का पौधा रोपा व स्वागत भाषण दिया।

मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में गायत्री महिला मंडल की अध्यक्ष विमला तिवारी, एडवोकेट प्रवीण शर्मा (संचालक), साधना उपाध्याय (आभार व्यक्त) सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811