Let’s travel together.

विवादों के बीच JNU में होगी 72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म मेकर्स ने किया ऐलान

88

72 Hooren: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई फिल्म ‘72 हूरें’ की आज खास स्क्रीनिंग होने जा रही है। ये स्क्रीनिंग दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी जेएनयू में होने जा रही है। साथ ही ये फिल्म 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर काफी विवाद चल रहा है। विवादों के बीच मेकर्स ने जेएनयू परिसर में फिल्म की स्क्रीनिंग करने का फैसला लिया है। फिल्म में दिखाए गए आतंकवादियों को मानसिक रूप से बरगलाने के दृश्यों पर लोगों ने आपत्ति जताई है। फिल्म में धर्म विशेष को लेकर दिखाई गई नकारात्मक बातों पर राजनीतिक दलों ने नाराजगी व्यक्त की है।

72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग

आज यानी 4 जुलाई को फिल्म 72 हूरें की स्पेशल स्क्रीनिंग की जा रही है। जिसे लेकर मेकर्स का कहना है कि स्पेशल स्क्रीनिंग छात्रों के लिए एक अच्छा मौका है, जो फिल्म में दिखाई गई आतंकवादी घटनाओं की सच्चाई को लेकर उन्हें खुद को व्यक्त करने का अच्छा अवसर प्रदान करेगी। फिल्म की जल्दी स्क्रीनिंग के फैसला को आतंकवाद जैसे गंभीर मसले को खुले तौर पर संवाद का एक अच्छा जरिया समझा जाना चाहिए। द कश्मीर फाइल्स, केरला स्टोरी के बाद अब 72 हूरें फिल्म काफी सुर्खियां बटोर रही है

सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर पास करने से किया था इन्कार

आतंकवाद पर आधारित 72 हूरें फिल्म के ट्रेलर को सेंसर बोर्ड ने पास करने के इनकार कर दिया था। जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर रिलीज किया। रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर में आतंकियों को हूरें का मतलब समझाया जाता है। जिसमें ट्रेनिंग के दौरान आतंकियों का ब्रेन वाॅश किया जाता है और कहते हैं कि तुम्हारे मरने के बाद 72 कुंवारी लड़कियां तुम्हारी सेवा में होंगी। ट्रेलर में गेटवे ऑफ इंडिया का बम धमाके वाला सीन भी दिखाया जाता है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में पवन मल्होत्रा, आमिर बशीर, राशिद नाज, अशोक पाठक मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान ने किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

रायसेन-भोपाल मार्ग: खरबई में कार डिवाइडर से टकराई, टोल कंपनी की लापरवाही से हादसे जारी     |     रानी दुर्गावती जी का जन्मोत्सव समारोह मनाया गया     |     5 साल में बनी सड़क, अब गायत्री मंदिर के सामने जलभराव ने बढ़ाई परेशानी     |     नवदुर्गा और दीपावली से पहले सफेद कमल से सजे तालाब, हाईवे-18 पर राहगीर देख रहे अद्भुत नजारा     |     बालमपुर घाटी में बार-बार रिवर्स हो रहे ट्रक, हादसे का बढ़ा खतरा     |     गुरुदेव के बताए मार्ग पर चल रहा हूं : आचार्य श्री     |     फर्जी रजिस्ट्री के आरोपों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल,नगर परिषद में धरने पर बैठे कांग्रेसी     |     जैन पत्रकार महासंघ ने किए महातीर्थ चंद्रगिरि डोंगरगढ़ में आचार्य श्री की समाधि स्थल के दर्शन     |     शिवपुरी में कचरा और गंदगी के बीच मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस     |     पडोनिया में पानी की टंकी में कीटनाशक मिलाने की आशंका, समय रहते रोकी गई जल सप्लाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811