-चालक ने कहा रैक पॉइंट से जा रहे थे बजरंग पावर
-सरपंच कईं बार उधोग प्रबंधन को करा चुके अवगत
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
धरसीवा के कुथरेल में एक बड़ा हादसा टल गया व्यस्त सड़क पर ओवर लोड ट्रेलर से टनों वजनी लोहे की क्वाइल के बंडल सड़क पर गिरने से दुपहिया चालक चपेट में आने से बाल बाल बचे सरपंच एवं ट्रेलर चालक के मुताबिक रैक पॉइंट सिलयारी से यह माल बजरंग पावर जा रहा था।
ग्राम पंचायत कुथरेल के सरपंच हेमन्त पाल ने बताया कि सिलयारी रेलवे साइडिंग से हमेशा ओवर लोड वाहन उधोगो का माल लाते व ले जाते हैं जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है उन्होंने बजरंग पावर फेक्ट्री प्रबंधन को व्यक्तिगत रूप से कई बार बोला भी की ज्यादातर ग्रामीण पैदल सायकिलो से व वाइको से आना जाना करते हैं ओवर लोड किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है लेकिन कभी उनकी बात को प्रबंधन ने गंभीरता से नहीं लिया और शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया सरपंच हेमन्त पाल ने बताया कि रैक पॉइंट से ट्रेलर क्रमांक CG 22 J 7372 कई टन वजनी क्वाइल के बंडल लेकर बजरंग पावर फेक्ट्री किरणा जा रहा था तभी कुथरेल के पास ट्रेलर से बंडल सड़क पर गिरा गनीमत यह रही कि क्वाइल के बंडल की चपेट में कोई वाहन या ग्रामीण नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो जाता ।

रोजाना तीन चार राउंड लगते हैं
ट्रेलर चालक अविनाश चौहान ने बताया कि सिलयारी रेलवे की साइडिंग से रोजाना तीन चार राउंड बजरंग पावर फेक्ट्री तक लगते हैं एक क्वाइल के बंडल का बजन 30 टन होता है दो क्वाइल एक राउंड में ले जाते हैं ड्रावर ने इस बात को स्वीकार किया कि ओवर लोड लेकर जाते हैं दोनो क्वाइल का वजन लगभग 60 टन बताया जा रहा है।
धंस गई सड़क
क्वाइल का बजन कितना भारी है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस जगह पक्की डामरीकृत सडक़ पर क्वाइल का बंडल गिरा उतनी सडक़ धंस गई और वहां गड्डा बन गया यदि इसकी चपेट में कोई आ जाता तो उसकी चटनी बनना तय था।

जानकारी नहीं
इस संबन्ध में धरसीवा टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें ऐंसी घटना की जानकारी नहीं मिली है।
चौकी प्रभारी ने रिसिब नहीं किया काल
इस संबन्ध में जब सिलयारी चौकी प्रभारी से जानकारी लेने उनके नम्बर पर काल किया तो उन्होंने काल ही रिसिब नहीं किया।