मुंबई ।मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का निधन हो गया है.गदर, ‘वेलकम’, ‘आशिकी’ और ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में नजर आए एक्टर 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.मुश्ताक खान को हिंदी सिनेमा में उनके बेहतरीन सहायक और हास्य किरदारों के लिए जाना जाता है।
उनका जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर कस्बे में हुआ था। [फिल्म ‘वेलकम’ (2007) में उनका निभाया गया ‘बल्लू’ का किरदार और उनका संवाद “मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था…” दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। उन्होंने ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘आशिकी’, ‘जोड़ी नं. 1’, ‘मुझसे शादी करोगे’ और हाल ही में ‘स्त्री 2’ जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया था।
तीन दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों (जैसे ‘ये जो है ज़िन्दगी’, ‘वागले की दुनिया’) और वेब सीरीज़ में अभिनय किया था