Let’s travel together.

Instagram की हिडन ट्रिक, किसी की भी चैट पर चुपके से खेलिए गेम

0 88

Instagram Trick: अगर आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं और पोस्ट और रील देख-देख कर बोर हो गए हैं तो हम आपके लिए इंस्टाग्राम की एक हिडन ट्रिक लेकर आए हैं. इस ट्रिक को आप सफर में या खाली समय में यूज करके अपना मनोरंजन कर सकते हैं. इस ट्रिक का एक सबसे बड़ा फायदा है कि इसे आप यूज करेंगे तो साथ में आपको मजा भी आएगा. इंस्टाग्राम की जिस ट्रिक के बारे में हम बता रहे हैं उसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं.

इस ट्रिक को यूज करने पर आपको इंस्टाग्राम पर आपको पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे. यहां आपको जीरो खर्च पर मजा के साथ टाइम पास भी मिलेगा. अगर आप इंस्टाग्राम की इस हिंडन ट्रिक के बारे में नहीं जानते हैं तो यहां हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

किस काम में यूज होता है इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम को सोशल नेटवर्किंग के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन इसके नए-नए अपडेट के बाद लोग इसे अब मनोरंजन के लिए ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. इंस्टाग्राम पर इस समय डिजिटल वीडियो क्रिएटर्स की भरमार है, जो नई-नई एक्टिविटी का वीडियो अपलोड करते रहते हैं. ये वीडियो 90 सेकेंड्स के होते हैं, जिन्हें रील्स कहा जाता है. यूजर्स इन रील्स को स्क्रोल करके अपना मनोरंजन करते रहते हैं.

डेटिंग के लिए भी यूज होता है इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम यूजर्स इसे डेटिंग ऐप के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया और मीडिया में अपने कई बार ऐसी खबर सुनी होगी, जिसमें दो लोग इंस्टाग्राम के जरिए मिले और अब उन्होंने शादी कर ली. वहीं प्रोफेशनल यूजर्स इंस्टाग्राम को अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए करते हैं.

कमाई के मामले में इंस्टाग्राम नंबर वन

बहुत से यूजर्स इंस्टाग्राम के जरिए मोटी कमाई भी करते हैं. इंस्टाग्राम रील्स बनाने और उन पर आने वाले व्यूज के आधार पर वीडियो क्रिएटर को पैसे देता है. साथ ही सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पर किसी ब्रांड के समर्थन में पोस्ट करने के लाखों रुपए तक लेते हैं. वहीं इंस्टाग्राम अब सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का अड्डा बन गया है. यहां पर एक-एक पोस्ट करने के लिए लाखों रुपए मिलते हैं. इसके लिए आपके इंस्टाग्राम पर अच्छे-खासे फॉलोअर्स होने चाहिए.

ये है इंस्टाग्राम की हिंडन ट्रिक

अगर आपके पास इंस्टाग्राम पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं हैं या फिर आप इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते बोर हो गए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि यहां हम आपको सफर या खाली समय में इंस्टाग्राम पर खेलने वाले एक ऐसे गेम के बारे में बता रहे हैं. जिसे खेलकर आप घंटों टाइम पास कर सकते हैं. इसके लिए आपको कोई पैसे खर्च नहीं करने होंगे.

इंस्टाग्राम की इस हिंडन ट्रिके में आप इंस्टा पर गेम खेल सकते हैं. इसके लिए आपको बस इंस्टाग्राम के मैसेज सेक्शन में जाना होगा और यहां किसी का भी मैसेज बॉक्स ओपन करके कोई सा भी इमोजी सेंड करना होगा. इसके बाद आपको इमोजी पर लॉग प्रेस करना होगा और फिर एक नई स्क्रीन ओपन होगी. जिसपर आप गेम खेल सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811