Let’s travel together.

टायर शोरूम के कर्मचारी को किया अगवा दहशत फैलाई फायरिंग भी की

120

भोपाल। होशंगाबाद रोड पर बने निजी टायर कंपनी के कर्मचारी का गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात अपहरण करने का मामला सामने आया है, आरोपितों ने उसे पांच मिनट के शोरूम के आफिस से बाहर बुलाकर उनको अगवा करने की बात सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी से घटना की सच्चाई पता कर रही है। बताया जा रहा है कि अगवा कर्मचारी ने शोरुम मालिक को फोन कर अपने अपहरण की बात बताई है और उसके बाद अपना मोबाइल बंद कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और अगवा युवक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बेस्ट प्राइज सुपर बाजार के पास टायर रिमोल्ड करने का काम किया जाता है। यह कंपनी श‍िखिल बड़जात्या की है। गुरुवार- शुक्रवार की दरमियानी रात उनके शोरूम पर उनके दो कर्मचारी सूरज साहू और प्रकाश पाल सो रहे थे। फोन की घंटी सुनकर सूरज ने फोन उठाया तो एक व्‍यक्‍त‍ि ने कहा कि सात टायर को रिमोल्ड कराना है। इस पर सूरज ने कहा कि सुबह आना है, इस पर दोबारा से फोन आया और आरोपितों ने उसे पांच मिनट के लिए बाहर बुलाया तो जैसे ही बाहर आया उसे कार में पटक लिया और उसे हाथ पैर बंध दिए। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने गोली भी चलाई है।

मालिक को फोन कर दी जानकारी

‘ मिसरोद टीआइ रासबिहारी शर्मा ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है, आरोपित की सकुशल वापसी के लिए उसके मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी को सर्च किया जा रहा है।जहां से सूरज साहू को अगवा किया गया है, उसे शोरूम पर तो सीसीटीवी लगा था, लेकिन वह खराब पड़ा हुआ है। उससे कुछ खास नहीं निकल पा रहा है। मामले में उसकी तलाश जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य शुभारंभ     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर हादसों का सिलसिला जारी, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार     |     अंबाडी में नल-जल योजना की मोटर जली, दो से तीन दिन पानी की सप्लाई प्रभावित; ग्रामीण परेशान     |     धान की कटाई शुरू, समर्थन मूल्य पर उपज बेचने की तैयारी में जुटे किसान     |     सुल्तानगंज अस्पताल की खुली पोल! प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, न डॉक्टर मिले न नर्स,अस्पताल की गैलरी में हुआ प्रसव     |     सप्त ऋषिराजों का पिच्छिका परिवर्तन समारोह 29नवंबर को     |     170 मंडलीय समवशरण विधान प्रारंभ ,अजित चक्रवर्ती, अनिल नैनधरा सौधर्म इंद्र बने     |     11 बग्गियों में सजेगी शाही बारात, एक ही मंडप में गूंजेंगे 11 जोड़ों के विवाह मंत्र     |     भारतीय मजदूर संघ का आठवाँ त्रिवार्षिक जिला अधिवेशन सम्पन्न     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ की बैठक में आगामी प्रांतीय कार्यक्रम और सदस्यता अभियान पर बनी रणनीति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811