Let’s travel together.

दबंग की भैंस से मोटर साइकल टच होने की सजा, आदिवासी पर आधे घंटे तक बरसाए लात-घूंसे

0 304

अधमरा करके सड़क पर छोड़ गए ,7 दिन बाद भी नहीं हुई कायमी
-सहरिया क्रांति की सूचना पर सक्रीय हुई पुलिस

शिवपुरी ।शिवपुरी मे अति गरीब सहरिया आदिवासियों का सड़क चलना भी दूभर हो गया है , दबंग समुदाय के लोग उनके साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं और जन रक्षक का तमगा प्राप्त पुलिस उनके मामलों में कायमी तक मुश्किल से कर रही है । अभी नरवर मे राजू आदिवासी के साथ हुई घटना को चंद घंटे भी नहीं बीते थे कि आज फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे एक आदिवासी युवक को दबंगों ने केवल इस बात पर अधमरा कर दिया कि उसकी मोटर साइकल दबंगों की भेंस से टच हो गई थी ।

घटना के बाद मौके पर डायल 100 भी पहुंची मगर दबंगों के खौफ से उसके कर्मचारी भी उसे अपने हाल पर छोड़ कर चले गए । 16 तारीख से उसके परिवारजन उसका चिकित्सालय मे इलाज करा रहे हैं । परिजन आज गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास पहुंचे , जिस पर उन्होने मामले से सिरसौद थाना प्रभारी को अवगत कराया , जिसके बाद सिरसौद थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा तत्काल जिला चिकित्सालय आए व घायाल का इलाज सुचारु करवाया।

जानकारी अनुसार कुंवरपुर ,टपरा का निवासी 32 बर्षीय ब्रजभान आदिवासी पुत्र खैरू आदिवासी गत 16 सितंबर को मोटरसाइकल से अपनी बुआ को लिवाने उसके गाँव जा रहा था तभी रास्ते मे बारिश होने के कार्न उसकी मोटर साइकल अजमेर सिंह यादव निवासी टिघरा की भेंस से टच हो गई । इसी बात पर गुस्साये अजमेर सिंह के लड़के व चार अन्य युवक दौड़कर आए और ब्रजभान आदिवासी को पटककर उसे लात- घूसों से पीटने भिड़ गए । उक्त लोगों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका अंग-अंग चोटिल हो गया । पसलियों में लातों से इतने प्रहार किए कि उसकी पसलियों मे गहरी चोट आई है । इस घटना के बाद उक्त सभी उसे जमीन पर पड़ा छोड़ गए ।

तभी वहाँ से डायल 100 वाहन निकला लेकिन उसके कर्मचारी भी उसे उसी हाल छोड्कर चले गए । सूचना मिलने पर ब्रखभान आदिवासी के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे चिकित्सालय लेकर भागे । 7 दिन भी चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद भी जब पुलिस ने मामले मे कायमी नहीं की तो उसके परिजन आज सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास घायल को लेकर पहुंचे। ब्रजभान की अत्यंत गंभीर हालत देख उन्होने तत्काल सबन्धित थाना सिरसौद के थाना प्रभारी को सूचित किया जिसके बाद वे चिकित्सालय पहुंचे व उसका उचित उपचार प्रारम्भ कराया है । थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811