Let’s travel together.

ग्राम पंचायत गातापार में आयोजित किया गया जल जीवन मिशन जागरूकता रैली

0 135

रायपुर से सुरेन्द्र जैन

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गातापार में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से जल जीवन मिशन टीम के द्वारा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महिला समूह, जल समिति, ग्राम प्रतिनिधियों, शाला के शिक्षकों-विद्यार्थियों सहित ग्राम वासियों को पानी की गुणवत्ता का परीक्षण, घरेलू नल कनेक्शन की जानकारी, एफ.टी.के की एण्ट्री, पानी का बचाव, स्वच्छ पानी का उपयोग करने सहित अन्य जानकारियां प्रदान की गई। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम में भ्रमण कर रैली के तहत घर-घर जाकर उनसे सम्पर्क कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण हेतू जागरूक किया गया।

इस जन जागरूकता रैली में जल जीवन मिशन की टीम के साथ सरपंच श्री बसंत कुमार कोसले, शाला के प्रधान पाठक श्री बी.आर. धृतलहरे व शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, महिला समूह, शाला के विद्यार्थी सहित ग्रामवासियों की भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811