जूनियर कैटेगरी में प्राप्त किया द्वितीय स्थान
सुरेंद्र जैन रायपुर
राग द म्यूजिकल ग्रुप जगदलपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिता “बस्तर आइडल 2026″ का ग्रैंड फिनाले 9 मई को निर्मल विद्यालय प्रांगण, जगदलपुर में भव्य रूप से संपन्न हुआ जिसमें रायपुर की अरुणिमा शर्मा ने रायपुर का नाम गौरांवित करते हुए जूनियर केटेगिरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग सहित पड़ोसी राज्य ओडिशा के प्रतिभागियों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
जूनियर कैटेगरी में रायपुर की 10 वर्षीय नन्हीं गायिका अरुणिमा शर्मा* ने सुपरहिट गीत *”पिया तोसे नैना लागे रे” की सुमधुर प्रस्तुति देकर द्वितीय रनर अप का खिताब अपने नाम किया। अरुणिमा को ₹11,000 नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं गिफ्ट वाउचर से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकगायक सुनील सोनी, सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री प्रज्ञा त्रिवेदी एवं संगीतकार अतीक रहमान शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथ के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव तथा जगदलपुर महापौर संजय पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजक राग द म्यूजिकल ग्रुप के संचालकों ने बताया कि बस्तर आइडल का उद्देश्य बस्तर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ की छुपी हुई गायन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
उल्लेखनीयहै कि अरुणिमा शर्मा ने अपनी बेमिसाल गायकी और आत्मविश्वास से न केवल जजेस बल्कि हजारों दर्शकों का दिल जीता। उनकी इस उपलब्धि पर बेमेतरा,रायपुर सहित पूरे बस्तर संभाग में हर्ष का माहौल है।