Let’s travel together.

UP में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, 230 सीटों पर आगे, सपा को 112 पर बढ़त

0 109

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। UP में शुरुआती रुझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। 222 सीटों पर आगे है, सपा को 111 पर बढ़त मिली है। समाजवादी पार्टी के आजम खां आगे चल रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।
मुथरा की छाता सीट से कैबिनेट मंत्री पीछे

फर्रुखाबाद की कायमगंज सीट
भाजपा (अपना दल) – 3340
सपा-  3080
कांग्रेस- 51
बसपा- 743

फर्रुखाबाद की भोजपुर सीट
भाजपा-3226
सपा-3390
कांग्रेस-   66
बसपा- 645

मुथरा की छाता सीट से कैबिनेट मंत्री पीछे
मथुरा में छाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी पहले राउंड में पिछड़े। रालोद ने बनाई बढ़त
रालोद प्रत्याशी तेजपाल सिंह- 3127
कांग्रेस प्रत्याशी पूरन देवी- 65
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण- 2753
बसपा प्रत्याशी सोनपाल – 716

10:06 AM, 10-MAR-2022

मंझनपुर (सुरक्षित) सीट पर सपा प्रत्याशी आगे

कौशांबी के विधानसभा मंझनपुर (सुरक्षित) 252 से सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को 3249 वोट मिले। बीजेपी के लाल बहादुर को 3118 वोट मिले हैं। इंद्रजीत सरोज 131 वोट से आगे चल रहे हैं।

उन्नाव की सीटों का आंकड़ा
बांगरमऊ – सपा आगे
पुरवा – सपा आगे
सफीपुर – भाजपा आगे
भगवंतनगर – भाजपा आगे
मोहान – भाजपा आगे

गोरखर शहर सीट पर पहला राउंड
भाजपा-सीएम योगी 5540
सपा-सुभावती 1076
आज समाज पार्टी के चंद्र शेखर 133

10:03 AM, 10-MAR-2022

आगरा की बाह विधानसभा सीट का पहला राउंड

भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह – 4186 वोट
सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा- 1305 वोट
बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा- 851

शामली सीट पर पहले राउंड
शामली सीट पर पहले राउंड में गठबंधन को 5729 वोट मिले, बीजेपी को 3133 वोट मिले। कैम्पियरगंज से भाजपा प्रत्याशी फतेबहादुर सिंह आगे। फर्रुखाबाद जिले में सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सपा की सुमन मौर्य से 1000 वोट से आगे हैं। भाजपा 3700 वोट मिले हैं।

बागपत पहला राऊंड 
छपरौली में रालोद के अजय कुमार 1260 से आगे
बड़ौत में रालोद के जयवीर तोमर 300 से आगे

शामली के थाना भवन में पहला राउंड 
भाजपा को मिले-4145 वोट
आरएलडी को मिले-3974 वोट
171 वोट से भाजपा आगे

बांदा सीट से भाजपा 3941 वोट से आगे। सपा दूसरे नम्बर पर।
तिंदवारी से भाजपा 3272 वोट से आगे। सपा दूसरे नम्बर पर।
बबेरू से भाजपा 300 वोट से आगे

अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी आगे

अमेठी विधानसभा से पहले राउंड में सपा प्रत्याशी महाराजी देवी 1172 वोटों से आगे हैं। आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से पहले राउंड की मतगणना में भाजपा आगे हैं। पहले चक्र में भाजपा 3590, रालोद को 1865,  बसपा को 1819 वोट मिले हैं। एटा में सदर विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों में सपा आगे चल रही है। एटा में पहले राउंड में अलीगंज विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव करीब 1000 वोट से आगे हैं। भदोही विधान सभा क्षेत्र के पहले चक्र की गणना में भाजपा के रवींद्र त्रिपाठी 209 वोट से आगे हैं। सपा दूसरे नंबर है।

पनियरा विधान सभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 5000 से आगे

कुशीनगर में उदित नारायण पीजी कॉलेज और अंतर कॉलेज में बने मतगणना स्थलों पर पोस्टल बैलेट मतगणना हुई है। इसके बाद ईवीएम मतगणना जारी है। महराजगंज के पनियरा विधान सभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह 5000 से आगे हैं, दूसरे पर सपा से कृषभान सिंह हैं। पथरदेवा सीट से भाजपा के सूर्य प्रताप शाही 2957 वोट से आगे चल रहे हैं। देवरिया सदर सीट से भाजपा के शलभ मणि त्रिपाठी 3270 वोट से आगे चल रहे हैं।

09:45 AM, 10-MAR-2022

बिजनौर में आठों विधानसभा की मतगणना जारी

बिजनौर के सेंट्रल वेयरहाउस में जनपद की आठों विधानसभा की मतगणना जारी है । मतगणना कर्मी जहां मतगणना में लगे हैं वहीं जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने कमान संभाल रखी है और लगातार भ्रमण कर रहे हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा पत्रकारों को मतगणना स्थल पर लेकर गए तथा सारी व्यवस्था दिखाई।मतगणना में आरक्षित पंडाल बनाए गए हैं। सभी प्रत्याशी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं। वहीं, मथुरा में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी पहुंचे

09:41 AM, 10-MAR-2022

बिजनौर में भाजपा आगे

बिजनौर में पहला रुझान बढ़ापुर सीट का आया है। बढ़ापुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी 3654 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में 5355 वोट भाजपा प्रत्याशी सुशांत सिंह को मिले हैं, सपा प्रत्याशी को 1701 वोट मिले हैं। फ़िरोज़ाबाद सीट से भाजपा के मनीष असीजा आगे चल रहे है। अयोध्या में टेबल नम्बर 8 पर दर्ज मतों से 17 वोट अधिक निकले। इस पर सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे ने आपत्ति दर्ज कराई है।

शहर दक्षिणी से सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित आगे
वाराणसी में पोस्टल बैलेट में शहर दक्षिणी से सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित आगे चल रहे हैं। शिवपुर से भाजपा के अनिल राजभर आगे चल रहे हैं। पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय  आगे हैं। कैंट से सौरभ श्रीवास्तव आगे। उत्तरी से रविन्द्र जायसवाल आगे। रोहनिया से अपना दल के डॉक्टर सुनील पटेल आगे चल रहे हैं।
भाजपा के योगेश धामा आरएलडी के अहमद हमीद से आगे

बागपत के बड़ौत विधानसभा में पोस्टल बैलट की गिनती ने भाजपा के कृष्णपाल मलिक आरएलडी के जयवीर सिंह से आगे हैं। छपरौली विधानसभा पर बीजेपी के सहेंद्र सिंह पोस्टल बैलट की गिनती में आरएलडी के अजय कुमार से आगे चल रहे हैं । बागपत विधानसभा सीट पर बीजेपी के योगेश धामा पोस्टल बैलट की गिनती में आरएलडी के अहमद हमीद से आगे चल रहे हैं।

09:30 AM, 10-MAR-2022

भदोही जिले में पोस्टल बैलेट के रुझान में सपा आगे

भदोही जिले में  पोस्टल बैलेट के रुझान में तीनों सीट पर सपा आगे है। नंद गोपाल गुप्ता नंदी, रिचा सिंह, सिद्धार्थ नाथ सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्नाव में पोस्टल बैलेट की गिनती में 2 पर सपा तो 4 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

आप प्रत्याशी राजेंद्र खोखर ने किया हंगामा
बागपत की छपरौली विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र खोखर ने हंगामा कर दिया। बगैर पास के चुनाव संचालन केंद्र में पुलिस द्वारा एंट्री करने से मना करने पर उन्होंने हंगामा किया। हालांकि बाद में पास दिखाने पर उन्हें अंदर जाने दिया गया।

ललितपुर और झांसी में मतगणना जारी

ललितपुर में अमरपुर मंडी स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है। झांसी में पोस्टल बैलट की गणना में चारों विधानसभाओं सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा में भाजपा के अनूप वाल्मीकि 4478 वोट पाकर आगे चल रहे हैं। बसपा की चारु केन  2750 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं। बरौली सीट पर 10000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह आगे चल रहे हैं। जिले की कोल सीट पर भी भाजपा आगे है। लखीमपुर खीरी की पलिया और निघासन में भाजपा आगे चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

TODAY :: राशिफल शनिवार 27 जुलाई 2024     |     जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए कार्यशाला आयोजि     |     सांची के शमशान को नही मिल सकी सडक,दलदल से होकर गुजरती हे शवयात्राएं     |     पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात झा के निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर: अपूरणीय क्षति, अनमोल योगदान की सदैव रहेगी स्मृति     |     महामाया चौक सहित, कई कलोनियों में जलभराव, बीमाऱी हुई लाइलाज,विधायक जी के निवास के आसपास भी जलभराव     |     नाले में अधिक पानी आने से ऑटो बह गया चालक ने कूद कर बचाई जान,विद्यार्थियों को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था ऑटो     |     बाग प्रिंट कला: मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर,श्रीमती सिंधिया ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को सराहा     |     पौधे लगाने के बाद बची पॉलीथिन थेली को एकत्र कराकर बेचने से प्राप्त राशि से पौधों की रक्षा के लिए खरीदेंगे ट्री गार्ड     |     उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने श्री प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक, कहा राजनैतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति     |     कांजी हाउस में 3 दिन भूख से तड़प करीब सौ गौवंश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811