सुरेंद्र जैन धरसीवां
सोमवार की शाम सिलतरा धरसीवा एवं रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के सांकरा में कांबिंग गश्त की ओर संदेहियों अड्डेबाजों व फरार वारंटियों की तलाश की
चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि अपराधों पर अंकुश लगाने अड्डेबाजी एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग गश्त टुकड़ियों में सांकरा में निगरानी बदमाशों के घर घर भी पहुंची ओर निगरानी बदमाशों के न मिलने पर उनके परिजनों को समझाइश दी
ज्ञात रहे कि एक समय था जब लूटपाट चाकूबाजी की दिनभर क्षेत्र में बढ़ती घटनाओ के चलते लोग भयभीत रहते थे उद्योगों से सामान खरीदने सांकरा आने वाले श्रमिकों ने भी लूटपाट की घटनाओं के चलते गांव में आना बंद कर दिया था जिससे सांकरा के दुकानदारों का धंधा भी बहुत प्रभावित हुआ लेकिन राजेंद्र सिंह कंवर के चौकी प्रभारी बनने के बाद से चाकूबाजी लूटपाट मोबाइल की छीना झपटी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के बाद धीरे धीरे सांकरा के बाजार की रौनक भी वापस आने लगी है