Let’s travel together.

जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ

0 91

– आत्मनिर्भरता की ओर कदम

-मंगलम में 28 दिव्यांगजनों को मिलीं ई-मोटराइज्ड स्कूटी, 50 लाख से 31 वाहन वितरित

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जिले के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गुरुवार को मंगलम परिसर में अहम पहल हुई। यहां आयोजित कार्यक्रम में 28 दिव्यांगजनों को जापानी तकनीक से बनी ई-मोटराइज्ड स्कूटी वितरित की गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक संत रघुवीर सिंह गौर एवं समाजसेवी श्रीमती रेणु सांखला के हाथों से हुआ। मंच पर मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया व सक्षम संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर उपस्थित रहे।

31 वाहनों की कुल लागत करीब 50 लाख –

कार्यक्रम में सक्षम के अध्यक्ष रविन्द्र कोपरगांवकर ने बताया कि आरएसएस की प्रेरणा से संगठन देशभर में दिव्यांगजनों के लिए कार्य कर रहा है। इस वर्ष संस्था द्वारा देश में 573 ई-वाहन बांटे गए, जिनमें मध्यप्रदेश के 263 दिव्यांगजन शामिल हैं। डॉ. अजय खेमरिया के अनुरोध पर शिवपुरी जिले के 31 दिव्यांगजनों को दो चरणों में यह लाभ दिया गया है। इन 31 वाहनों की कुल लागत करीब 50 लाख रुपए है।

अगले चरण में 50 और दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दिलाने का प्रयास –

संत रघुवीर सिंह गौर ने मंगलम और सक्षम के संयुक्त प्रयास को ईश्वरीय सेवा के समकक्ष बताते हुए शिवपुरी जिले की ओर से आभार जताया। मंगलम अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने सक्षम और आरएसएस के सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया ने कहा कि अगले चरण में शिवपुरी के करीब 50 और दिव्यांगजनों को ई-स्कूटी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे स्वावलंबी बन सकेंगे। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय नम्रता गुप्ता, सक्षम के विश्वजीत सरमण्डल, संजय पडवाड़े, मंगलम संचालक सुनीत चौहान, राजीव श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, अरविंद जैन, रौनक कोचेटा, डॉ. रामनिवास शर्मा सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व उनके परिजन मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन मंगलम कोषाध्यक्ष दीपक गोयल ने किया।

जापानी तकनीक से बनी है व्हीकल-

इस कार्यक्रम में वितरित ई-व्हीकल का डिजाइन आईआईटी मद्रास द्वारा जापानी तकनीक पर किया गया है। यह घर और बाहर दोनों जगह उपयोगी है। एक बार चार्ज करने पर करीब 40 किलोमीटर तक चल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |     जश्ने ईदमिलादुन्नबी पर गूंजा अमन, प्रेम और भाईचारे का संदेश-इकराम     |     शिवपुरी जिले की आधी से अधिक आबादी चिटफंड कंपनियों की ठगी के शिकार     |     जातिवार आबादी की गिनती दोधारी तलवार की तरह है ..अजय बोकिल     |     जर्दे का गुटखा नहीं देने पर किसान पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भोपाल रेफर     |     रक्षाबंधन पर पीएम श्री स्कूल में मेहंदी और राखी मेकिंग प्रतियोगिता     |     नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न     |     सिलवानी में सहकारी समिति के सेल्समैन की मौत, कार्यगत दबाव के आरोप; निष्पक्ष जांच की मांग     |     महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज – 27 अगस्त को कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन     |     सरकारी कर्मचारियों की तरह सहकारी कर्मचारियों को भी मिले सम्मानजनक वेतन-भत्ते और प्रमोशन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811