शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
सुबह करीब 9 बजे काजी मोहल्ला में एक मजदूर अपनी एक दिन की मजदूरी के तीन सौ . रुपए मांगने आरोपी के घर पहुंचा तो उसने गुस्से में गाली -गुफ्तार करते हुए मजदूर पर तलवार से हमला कर दिया।पुलिस ने धारा 307 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे।
मजदूर के सिर में तलवार लगने से कान कट गया , सिर में गंभीर घाव आने से 28 टांके लगे हैं। गंभीर स्थिति के कारण उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार काजी मोहल्ला निवासी शमशाद मीर खां के पास मजदूरी करने के बाद जब मजदूर आजाद कुरैशी पिता शकूर कुरैशी 35 वर्ष निवासी मंडी काजी मोहल्ला ने आरोपित शमशाद मीर के मकान निर्माण में मजदूरी से काम किया था जो अपनी एक दिन की मजदूरी 300 रूपए मांगने उसके पास गया तो ये बात आरोपित शमशाद मीर को नागवार गुजरी ओर उसने गुस्से में आकर मजदूर के साथ गाली -गुफ्तार करते हुए मारपीट शुरू कर दी और घर के अंदर से तलवार लेकर आया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में आरोपित शमशाद मीर पिता शाहमीर मीर खां के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हे।