Let’s travel together.

मध्यप्रदेश महाराष्ट्र ओर उत्तर प्रदेश के 13 गांजा तस्करों से करीब दो करोड़ का गांजा जप्त

0 69

फैरी वाले बनकर उड़ीसा से दुपहिया में गांजा तस्करी का नया आइडिया भी पुलिस ने किया फैल

सुरेंद्र जैन रायपुर

ऑपरेशन निश्चय के तहत इन दिनों पुलिस नशे के सौदागरों के तस्करी के हर नई तरकीब को फैल करती जा रही है धमतरी महासमंद ओर गरियाबंद पुलिस ने मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ओर उत्तर प्रदेश के 13 गांजा तस्करों से दुपहिया सहित करीब दो करोड़ का गांजा जप्त किया है नशे के सौदागरों ने फैरी वाले बनकर गांजा तस्करी की नई तरकीब निकाली थी पुलिस ने उनकी इस तरकीब को भी फैल कर दिया।

पुलिस ने महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर कुल 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त जिसकी कीमत जब्त 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये आंकी गई है वहीं घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये आंकी गई है जिसने 12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर गिरफ्तार किए गए है नशे के सौदागर बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स)बनकर तस्करी करते थे आरोपियों ने कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली) बनवाया था और उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा गांजा मध्यप्रदेश में खपाने ले जाते थे पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद अब कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी का ये नया पैंतरा अपनाया था जिसे रायपुर रेंज पुलिस ने फेल कर दिया

जिला महासमुंद-

रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है।

थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपी-

1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)।

2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।

3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)।

4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)।

5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)।

6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।

7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.।

8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र

9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र

10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र

जप्त संपत्ति

01- 247 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 1,23,50,000 रुपये (एक करोड़ तेईस लाख पचास हजार रुपये)।

02- 07 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 4,40,000 रुपये,

03- मोबाईल 06 नग अनुमानित कीमत 54,000 रुपये।

04- अन्य- गांजा छिपाने के लिए मोटरसाइकिलों की सीट के पीछे बंधे 05 नग लोहे के जाले।

कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,28,44,000 रुपये (एक करोड़ अठ्ठाईस लाख चैवालिस हजार रुपये)।

जिला धमतरी रायपुर रेंज के जिला धमतरी में वाहन चेकिंग के दौरान 131.005 किलो गांजा तस्करी करते गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जप्त किया गया।एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।03 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था। जिससे पता चलता है कि यह एक प्रकार का संयुक्त गिरोह है जो इस नये तरीके से अलग अलग दिशाओं इस नये तरीके से गांजा तस्करी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-

01- राजेश ओबनी पिता गुलाब ओबानी उम्र -20 निवासी – खेड़ीसमलीगढ़ थाना खेड़ी जिला बैतूल मध्यप्रदेश।

02- दौलत सिंह पिता रामू सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी – ग्राम टपरा पठारी थाना रायसेन जिला रायसेन मध्यप्रदेश।

03- 1 विधि से संघर्षरत बालक

जप्त संपत्ति-

01- 131 किलोग्राम गांजा अनुमानित कीमत 67,50,000 रुपये (छठसठ लाख पचास हजार रुपये)।

02- 03 मोटरसाइकिलें अनुमानित कीमत 1,80,000 रुपये।

03- मोबाईल 03 नगअनुमानित कीमत 30,000 रुपये।

04- नगदी रकम 1000 रूपये।

कुल जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 69,61,000 रुपये उन्हत्तर लाख इकसठ हजार रूपये। जप्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवा पत्रकार अंबुज माहेश्वरी देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित     |     एमपी में लू का अलर्ट: बारिश थमी, अब भीषण गर्मी का कहर शुरू     |     गेहूं खरीदी मे अव्यवस्था को लेकर त्रिमूर्ति चौराहे  हाइवे पर चक्काजाम     |     देवनगर में 12 मई को आयोजित होगा जिला स्तरीय युवा संगम मेला     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन संपन्न     |     मध्यप्रदेश महाराष्ट्र ओर उत्तर प्रदेश के 13 गांजा तस्करों से करीब दो करोड़ का गांजा जप्त     |     कांबिंग गश्त में संदेहियों वारंटियों के घर घर चेकिंग     |     “बस्तर आइडल 2026” में रायपुर की अरुणिमा शर्मा के किया रायपुर का नाम गौरांवित     |     खेतों में धधक रही नरवाई, धुएं से घुट रहा माहौल ,रोजाना जल रही फसलों की अवशेष, बढ़ रहा प्रदूषण और पशुओं के चारे का संकट     |     20 दिनों से खराब पड़ा हैंडपंप, पानी के लिए परेशान हो रहे लोग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811