Let’s travel together.

जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण

0 70

– जिंदा रहते ही अपनी त्रयोदशी का आयोजन तय कर दिया है

– कार्ड में छपवाई अपनी पीड़ा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में रिश्तों में बढ़ती दूरियों और अपनों की उपेक्षा से आहत एक बुजुर्ग का मामला सामने आया है। जिले के करैरा के ग्राम हाजीनगर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग कल्याण सिंह पाल ने जिंदा रहते ही अपनी त्रयोदशी का आयोजन तय कर दिया है। 16 मई 2026, शनिवार को होने वाले इस भोज के लिए बुजुर्ग ने समाज के लोगों को निमंत्रण कार्ड भी बांट दिए हैं। अब यह कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्ड में छपवाई अपनी पीड़ा-

कार्ड पर छपी पंक्तियां _‘मुझे तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी, जहां पानी कम था’_ बुजुर्ग की भीतर की पीड़ा को साफ बयां कर रही हैं। कार्ड में आयोजक के रूप में खुद कल्याण सिंह का नाम और नीचे ‘जिन्दा भण्डारी’ लिखा है, जिसने लोगों को और चौंका दिया है।

पारिवारिक कलह और उपेक्षा से तंग आकर बुजुर्ग ने कदम उठाया

ग्रामीणों के अनुसार, कल्याण सिंह के दो बेटे और परिवार है, लेकिन वे बुजुर्ग से अलग रहते हैं। पारिवारिक कलह और उपेक्षा से तंग आकर ही बुजुर्ग ने यह कदम उठाया है। गांव में आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कल्याण सिंह खुद सभी व्यवस्थाएं देख रहे हैं।

इस संबंध में जब बुजुर्ग से उनके मोबाइल पर संपर्क कर आयोजन का कारण जानना चाहा तो उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में कहा, _“अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं बचा। सबने मुंह फेर लिया है। इसलिए जिंदा रहते अपनी त्रयोदशी खुद करना चाहता हूं। मरने के बाद पता नहीं कोई करेगा भी या नहीं।”

समाज में बुजुर्गों की बढ़ती उपेक्षा और टूटते पारिवारिक मूल्य-

इस मामले में नाम न छापने की शर्त पर गांव के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग स्वजनों के व्यवहार से बेहद दुखी हैं। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन रिश्तों में सुधार नहीं आया। इसी नाराजगी में उन्होंने समाज को संदेश देने के लिए यह अनोखा आयोजन रखा है। यह घटना केवल एक बुजुर्ग की पीड़ा नहीं, बल्कि समाज में बुजुर्गों की बढ़ती उपेक्षा और टूटते पारिवारिक मूल्यों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्रशासन और समाजसेवियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     स्वस्थ बहन और स्वस्थ बेटी ही सशक्त परिवार एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन शहर एवं ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस ने मंहगाई के खिलाफ नुक्कड सभा कर सौंपा ज्ञापन     |     कमला हेरिटेज से रेलवे स्टेशन मार्ग बना स्विमिंग पूल, नाले पर कब्जे से जलभराव, जनता परेशान     |     जून-जुलाई की कमी के बाद अगस्त में मेहरबान हुए बादल, सोयाबीन-मक्का-उड़द को मिलेगा फायदा     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने गढ़ी में शासकीय स्कूल और आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण     |     बढ़ती महंगाई के खिलाफ गैरतगंज में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन     |     बेगमगंज कॉलेज में 40 सीटर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति हेल्प डेस्क शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811