बड़वानी । उच्च शिक्षा विभाग और नेशनल टास्क फोर्स के दिशा निर्देश अनुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, बडवानी मे प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य के निर्देशन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए योग, ध्यान और प्राणायाम सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में योग, ध्यान और प्राणायाम करने के साथ साथ समूह चर्चा भी की गयी।
विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के योगो, प्राणायाम तथा ध्यान के बारे में जानकारी देते हुये डा श्याम नाईक ने बताया, कि योग एवं ध्यान तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक शांति पाने की अत्यधिक प्रभावित तकनीकें हैं। डॉ. निर्मला मौर्य ने कहा की हममें से कुछ लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दो अलग-अलग चीज अलग-अलग मानते हैं, लेकिन यह दोनों वास्तव में आपस में काफी जुड़े हुए हैं। कई मामलों में समग्र मानसिक स्वास्थ्य उपचार संबंधी पद्धतियां बहुत प्रभावी साबित होती हैं।

डॉ सुप्रिया चौहान ने कहा बीमारियां केवल शारीरिक उपचार से ठीक नहीं होती बल्कि शरीर और मन के एक साथ मिलकर काम करने से ठीक होती हैं। डा डाली परमार ने बताया जब शरीर का ध्यान रखा जाता है, और मन को पोषण दिया जाता है, तो स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया शुरू हो जाती है मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान मन को एकाग्र कर स्वस्थ रखता है। श्री कमल यादव के द्वारा विद्यार्थीयों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ.संध्या परिहार ने किया गया।