Let’s travel together.

राठौर समाज में अब नही होगे मृत्युभोज,अभा राठौर महासभा की बैठक में बनी सहमति

0 368

संपूर्ण भारत वर्ष से 450 सामाजिक बंधु अलग-अलग राज्यों से सीहोर आये अभा राठौर महासभा की बैठक में शामिल होने

अनुराग शर्मा
सीहोर। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा की बैठक सीहोर की पावन धरा पर हुई संपन्न हुई जिसमें सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसमें अब मृत्यु भोज को बंद करने के लिए सहमति बनी है। इसके अलावा यह भी तय किया गया है आगामी दिनों में संपूर्ण देश में समाज की जनगणना कराई जाएगी। बैठक के दौरान भोपाल में महासभा का एक मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके लिए तत्काल ही लाखों रुपए की सहयोग राशि इकट्टा की गई।
राठौर क्षत्रिय समाज सीहोर के तत्वाधान में हिमांश पैलेस गार्डन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से 450 सामाजिक बंधु अलग-अलग राज्यों से सीहोर पधारे बैठक की अध्यक्षता राठौर क्षत्रिय समाज सीहोर के अध्यक्ष सतीश राठौर द्वारा की गई। समाज द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज रत्न देवीलाल राठौर बाबूजी शिवपुरी राष्ट्रीय महामंत्री मनोज राठौर भोपाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राठौर राष्ट्रीय युवा संगठन अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, सीहोर राष्ट्रीय महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती मालती डागोर इंदौर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर का साफा बांधकर स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया राष्ट्रीय संरक्षक राजेश राठौर चंपालाल राठौर, धर्मवीर आर्य राजेंद्र राठौर सुरेंद्र राठौर, डॉ. पूरन राठौर, सुनील राठौर भागीरथ राठौर रामचन्दर बाबा संतोष राठौर अजय राठौर प्रमोद राठौर कमलेश राठौर पार्षद नारायण सिंह राठौड़ दीपांशु राठौर नट्टू निखिल राठोर राहुल राठौर आदि शामिल थे।
इधर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र राठौर सीहोर ने दिल्ली युवा प्रदेश की कार्यकारिणी की सूची भी जारी की गई है। जिसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों के नाम शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811