Let’s travel together.

बिलासपुर रेलवे मैदान में आज शाम होंगे दो सेमीफाइनल मैच

108

बिलासपुर। रेलवे नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मैदान में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज शाम से सेमीफाइनल मैच होंगे। पहले मैच में लोको पावर व सीनियर डीसीएम इलेवन और दूसरे में आरपीएफ इलेवन व सीनियर डीईएन इलेवन के बीच भिड़ंत होगी। इसमे जीत हासिल करने वाली दो टीमों के बीच स्पर्धा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट रेलवे का सबसे प्रमुख व बड़ा खेल आयोजन है। लेकिन, कोरोना की वजह से करीब दो साल से आयोजन बंद था। इस बार इंस्टिट्यूट के नए पदाधिकारियों ने टूर्नामेंट को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया। इसके लिए बैठक हुई। बैठक के साथ-साथ प्रतियोगिता का प्रचार-प्रसार भी किया गया। यही वजह है कि स्पर्धा में रेलवे के अलग-अलग विभागों की 42 टीमों ने हिस्सा लिया।

टीमों की संख्या के आधार पर आयोजन समिति की ओर से फीचर तैयार किया गया। इसके बाद मुकाबलों का दौर प्रारंभ हुआ। इस दौरान कई रोमांचक मैच भी देखने को मिला। वहीं कई टीमें पूरी तरह कमजोर साबित हुई। लगातार मैचों के बाद क्वार्टर फाइनल मैच हुए।

इसमे जीत हासिल करने के बाद चार टीमें लोको पावर, सीनियर डीसीएम इलेवन, आरपीएफ इलेवन व सीनियर डीईएन इलेवन की टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश की। बने फीचर के अनुसार दोनो सेमीफाइनल मैच शनिवार को होने थे। लेकिन, ओडिशा रेल हादसे की वजह से आयोजन समिति ने इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया साथ ही दूसरे दिन रविवार को दोनों मैच कराने का निर्णय लिया।

आयोजन समिति के अनुसार पहला सेमीफाइनल मैच शाम 6:00 बजे लोको पावर व सीनियर डीसीएम 23:00 के मध्य खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच रात आठ बजे होगा। इसमें आरपीएफ सिलेबस सीनियर डीसीएम कोआर्डिनेशन इलेवन आमने-सामने होगी। दोनों ही मैच शानदार होने की उम्मीद है। रविवार अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811