Let’s travel together.

काश, विनेश संन्यास की जगह नाउम्मीदी को पटखनी देतीं…!-अजय बोकिल

0 472

आलेख
अजय बोकिल

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वजन ज्यादा होने से कुश्ती के फाइनल में डिसक्वालिफाई होने के बाद गहरी निराशा में कुश्ती से ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले पर व्यापक सहानुभूति भी उमड़ रही है। कहा जा रहा है कि सिस्टम ने उन्हे हरा दिया। विनेश के साथ जो हुआ, उससे पूरा देश दुखी है। क्योंकि महज सौ ग्राम वजन एक पूरे अोलि‍‍ंपिक मेडल पर भारी साबित हुआ। लेकिन बेहतर होता कि कुश्ती से संन्यास लेने की जगह वो अगले अोलिंपिक में मेडल जीतने का संकल्प जतातीं। क्योंकि विनेश को अोलि‍ंपिक के सख्‍त नियमों का पता पहले से था।

वैसे भी वो अपनी नियमित कैटेगरी 53 किलो से कम 50 किलोग्राम वाली कैटेगरी में खेल रही थीं। अपना वजन सामान्य से कम बनाए रखना आसान नहीं है। उन्होंने अपनी वजन केटेगरी क्यों बदलीं, स्वेच्छा से बदली या उन्हें बदलने के लिए कहा गया, वजन की सख्त सीमा जानते हुए भी वो इसको लेकर गफलत में क्यों रहीं, अगर विनेश का वजन थोड़ा भी बढ़ा था तो वो फाइनल तक कैसे आन पहुंचीं, इन तमाम सवालों के जवाब अभी मिलने हैं। दूसरी तरफ भारत में विनेश के अयोग्य घोषित होने पर भी सियासी जंग हो रही है। हमारे यहां किसी भी बात पर राजनीति हो सकती है और सट्टा लग सकता है।
विनेश ने बुधवार को कुश्ती के अपने फाइनल मुकाबले में फिट रहने के लिए सारी रात वर्क आउट किया। वजन घटाने की हर संभव कोशिश की। नतीजा यह हुआ कि वो खुद डीहाईड्रेशन का शिकार हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसी हालत में अगर वो फाइनल खेलना भी चाहतीं तो शायद ही जीततीं। वजन का अड़ंगा विनेश के लिए कोई नई बात नहीं थी। पिछले अोलिपिंक में भी वो इसी कारण डिसक्वालिफाई हुई थीं। लेकिन वो शुरूआती दौर में ही बाहर हो गई थीं। इसलिए उस पर किसी किस्म का कोई बवाल नहीं मचा था।

दूसरा कारण पेरिस अोलिपिंक के पहले भाजपा नेता व भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्‍यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित यौन प्रता़ड़ना के खिलाफ जो पहलवान जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे, उनमें विनेश फोगाट की सक्रिय भूमिका थी। उन्हें जबरन घसीटा भी गया था। सत्ता पक्ष के लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इस पूरे मामले में केन्द्र सरकार ब्रजभूषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से बचती रही, क्योंकि उसे यूपी में राजपूत वोटों की ‍िचंता थी। हालांकि लोकसभा चुनाव के जो नतीजे आए, उसे देखकर लगा कि ब्रजभूषण को बचाने का कोई खास लाभ नहीं मिला। उल्टे हरियाणा में और नुकसान हो गया, क्योंकि विनेश हरियाणा से हैं और जाट समुदाय से हैं।
लेकिन विनेश का जाट समुदाय से होना महत्वपूर्ण नहीं हैं। वो काबिल और जुझारू पहलवान हैं। शायद वो अपनी मूल केटेगरी में ही कुश्ती लड़तीं तो भी सफल हो सकती थीं। उसके लिए उन्हें वजन को मुट्ठी में रखने की जरूरत शायद नहीं पड़ती। वैसे भी वजन घटाना कोई ट्यूब में से हवा निकालना नहीं है। खासकर अोलिंिपक मैच खेलने के लिहाज से। कहा यह भी जा रहा है कि वो ट्रायल मैच खेले बिना ही अोलिपिंक चली गई। अगर ऐसा है तो भी उन्होंने तीन मैचो में जबर्दस्त प्रदर्शन कर भारतवािसयों की स्वर्ण पदक की उम्मीदों को नए पंख दे दिए थे।


और क्यों न हो, अोलिंिपक के इतिहास में कुश्ती के खेल में भारत को पहली बार गोल्ड मेडल जीतने की सुनहरी आस बंधी थी। जब आशा आसमान पर हो तो निराशा जमीन पर उल्का की तरह गिरती है।
वही हुआ भी। यह पहली बार था कि जब एक खिलाड़ी के साथ हुए ‘अन्याय’ को लेकर समूचा देश उद्वेलित हुआ। खेल की चिंता पूरे राष्ट्र की चिंता बन गई। यह अपने आप में सकारात्मक लक्षण है, भले ही उसके भीतर सियासी दांव पेंच क्यों न छिपे हों। ‍एक असली खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी पर सियासत के खिलाडि़यों ने संसद हिला दी। सरकार को जवाब देना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सारा देश विनेश के साथ है। हालांकि कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं।
उधर पेरिस में अस्पताल में ठीक होने के बाद भी विनेश भावनात्मक रूप से चित हो गई थीं। देशी सिस्टम को टूट गई थी। उन्होंने गुरूवार को तड़के एक्स पर पोस्ट किया “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना आपका सपना, मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024, आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी, माफी।” अच्छा होता ‍कि विनेश संन्यास की जगह ये पोस्ट करती कि इस ‘नाइंसाफी’ का जवाब वो अगले अोलिंिपक में सोना जीत कर देगी तो शायद वह और ज्यादा युवा खिलाडि़यों की प्रेरणा बनती। वो मेडल लाती तो देश बार बार उनका ऋणी रहता। उम्मीद के अखाड़े में नाउम्मीदी को धूल चटाने का वह धोबी पछाड़ दांव होता।

लेखक ‘सुबह सवेरे’ के वरिष्ठ सम्पादक हें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     श्रीमद् भागवत कथा समापन पर हुआ विशाल भंडारा     |     ग्रामीण क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण परेशान     |     SafeClick साइबर जागरूकता जनसंवाद, रतनपुर में जनसम्बाद में शामिल हुए पुलिस अधीक्षक     |     अड़तीस उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 6776मतदाता     |     बकस्वाहा में हुआ 62 वें निः शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन     |     भाजपा संगठनात्मक बैठक: समर्पण निधि अभियान और पं. दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन     |     घर बनाने और छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने सूर्य घर योजना के तहत मिलेगा लोन     |     शिवपुरी जिला प्रशासन द्वारा पोलो ग्राउंड में 6 मार्च को कराया जा रहा सामूहिक विवाह व निकाह सम्मेलन का आयोजन     |     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाड़ली बहनों के खाते में राशि करेंगे अंतरित     |     भोपाल से सलामतपुर तक शनिवार को रोड पर किया पैच वर्क रविवार सुबह उखड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811